{"_id":"6a145613788a841d4305c769","slug":"devotees-performed-abhishek-in-shantinath-vidhan-muni-bhav-bhushan-explained-the-glory-of-devotion-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104922-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शांतिनाथ विधान में श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक, मुनि भाव भूषण ने बताई भक्ति की महिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शांतिनाथ विधान में श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक, मुनि भाव भूषण ने बताई भक्ति की महिमा
विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में 40 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान के छठे दिन श्रद्धालुओं ने विधिविधान से जिनेंद्र भगवान का अभिषेक और पूजन किया।
मुख्य मंदिर में श्रीजी की शांति धारा श्यामलाल एवं प्रवीण जैन परिवार ने की। विधान में सूर्यप्रभा जैन, मंगल प्रभा, नूतन प्रभा, अनिल जैन, अनंतवीर जैन, विजय कुमार जैन, ऊषा जैन, नीरज जैन, शिल्पी जैन और कुसुमलता जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। क्षेत्र समिति सदस्य एवं विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने श्रद्धालुओं का मंगल तिलक किया।
मुनि भाव भूषण महाराज ने महामंत्रों के उच्चारण के साथ शांतिधारा संपन्न कराई। उन्होंने श्रद्धालुओं को जिनेंद्र भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से पूजन, विधान और जाप करने वाले व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मुनि श्री ने धनंजय सेठ और उसके पुत्र की कथा सुनाते हुए बताया कि जिनेंद्र भगवान की भक्ति में अपार शक्ति होती है।
विज्ञापन
महाआरती एवं धार्मिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के पुरस्कार कपिल कुमार जैन ने दिए। विधान में 140 परिवारों ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, मंत्री राजीव जैन, अभय कुमार जैन, विनय कुमार जैन, सुशील जैन, अतुल जैन, जितेंद्र कुमार जैन, उमेश जैन, कमल जैन, गुरमीत, अनुपम, सुदर्शन जैन, शुभम जैन और कुश जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।