{"_id":"69ff2c99af273deae002ba9b","slug":"devotees-overcome-with-emotion-upon-hearing-the-account-of-the-maha-ras-leela-meerut-news-c-72-1-mct1009-153024-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोफिया चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोफिया चैंपियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीआईएससीई मेरठ जोन इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन सेंट पैट्रिक्स एकेडमी में किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सोफिया गर्ल्स स्कूल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। प्रतियोगिता में सोफिया गर्ल्स स्कूल की टीम ने अंडर-14 और अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने अंडर-14 और अंडर-17 में स्वर्ण पदक और अंडर-19 में रजत पदक जीता।
अंडर-14 वर्ग के फाइनल में सोफिया की टीम ने सेंट पैट्रिक्स की टीम को 21-11, 21-7 से हराया। अंडर-17 में सेमीफाइनल मुकाबला आरके इंटरनेशनल स्कूल की टीम के साथ हुआ। इसमें सोफिया की टीम ने 21-2, 21-04 से जीत प्राप्त की। फाइनल मैच सेंट पैट्रिक्स के साथ हुआ। इसमें सोफिया की टीम ने 21-10, 21-05 के स्कोर से विजेता रही।
अंडर-19 में सेमीफाइनल मुकाबला सेंट मैरीज एकेडमी की टीम के साथ हुआ। इसमें सोफिया की टीम ने 21-15, 21-11 के स्कोर से जीत प्राप्त की। फाइनल मैच सेंट पैट्रिक्स की टीम के साथ हुआ। इसमें सेंट पैट्रिक्स की टीम ने 21-15, 26-25, 21-17 से जीत प्राप्त की। इस मौके पर सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मीना ने विजेता टीम को सम्मानित किया।