फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Development of society through education

Meerut News: शिक्षा से ही समाज का विकास संभव

Wed, 15 Oct 2025 05:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 15 Oct 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
Development of society through education
- छावनी में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर हवन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा छावनी परिषद के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर समारोह हुआ। महर्षि वाल्मीकि चौक पर मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छावनी परिसर में हवन के बाद भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

जाकिर हुसैन ने कहा महर्षि वाल्मीकि के हाथ में कलम है इसलिए सर्व समाज को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षा से ही किसी भी समाज का विकास संभव है। वरिष्ठ ट्रेड नेता विनोद कुमार बेचैन ने समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए महर्षि वाल्मीकि से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। शाखा अध्यक्ष राजू पेंटर व महामंत्री वीरेंद्र उर्फ बिट्टू ने संचालन किया। आयोजन में पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि, जयपाल तोमर, पीयूष गौतम, अरविंद गुप्ता, अवधेश यादव, वीके त्यागी, अभिषेक गंगवार, प्रमोद कुमार, राजेश जॉन्स रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed