फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Development not seen on paper but on surface: DM

कागजी कार्रवाई नहीं धरातल दिखे विकासः अनिल ढींगरा

Tue, 10 Dec 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Development not seen on paper but on surface: DM
कागजी कार्रवाई नहीं धरातल पर दिखे विकास: डीएम
विज्ञापन

मेरठ । विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि विकास कार्यों को समय से व गुणवत्तापरक पूर्ण कराए। उन्हें सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं चाहिए, धरातल पर कार्य दिखना चाहिए। उन्होंने अन्तयेष्टि स्थलों का निर्माण कार्य प्रारम्भ करने, प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायतों का बीडीओ से सत्यापन कराने व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत प्राप्त फार्मों का सत्यापन कराने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान 71 प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रर्मों पर चर्चा की गई।

बचत भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों के लिए भूमि का चिह्नांकन 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति व पेंशन योजनाएं, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, बीज व उर्वरक की उपलब्धता, पीएचसी व सीएचसी का निर्माण कार्यों सहित 71 प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर एक-एक कर चर्चा की। इस दौरान सीडीओ ईशा दुहन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ऋषिराज, सीएमओ डॉ. राजकुमार, डीएफओ अदिति शर्मा, प्रमुख अधीक्षिका जिला महिला अस्पताल डॉ. मनीषा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed