फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Destitute cattle roaming on the streets, ADM said, campaign is going on, cows will be sent soon

अभियान के नाम पर खानापूर्ति: सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश, एडीएम बोले, चल रहा अभियान, जल्द भेजे जाएंगे गोशा

Fri, 22 Dec 2023 09:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 Dec 2023 09:12 AM IST
सार

डीएम साहब, मातहत आपके आदेशों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। वहीं मामले में एडीएम बोले कि अभियान चलाया गया है, बेसहारा गोवंश जल्द गोशालाओं  में होंगे।

विज्ञापन
Destitute cattle roaming on the streets, ADM said, campaign is going on, cows will be sent soon
घूमते बेसहारा गोवंश।

विस्तार

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के बनत तहसील के पास बनत निवासी नवीन की बुधवार को सांड़ से बाइक टकराने के बाद मौत हो गई थी। डीएम ने दस दिन पहले ही कलक्ट्रेट में बैठक लेकर मातहतों को निर्देश दिए थे कि दिसंबर माह में जिले की सड़कों को गोवंश मुक्त करना है। अभियान चलाकर गोवंशों को गोशालों में छोड़ा जाएगा। मगर जिले में गोवंशों को पकड़ने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। शामली, कैराना, कांधला, बाबरी, जलालाबाद, झिंझाना आदि क्षेत्र में बेसहारा गोवंश घूमते मिले। अमर उजाला टीम को पड़ताल के दौरान कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन

 

स्थान : शामली में नवीन मंडी के पास, समय : दोपहर 12 बजे
यहां पर सड़क पर ही चार गोवंश खड़े हुए थे। जिन्हें पकड़ने के लिए दूर-दूर तक भी प्रशासन का कोई कर्मचारी नजर नहीं आ रहा था।

स्थान- मुंडेट गांव के पास, समय- 1 बजे

यहां पर भी आठ बेसहारा गोवंश खड़े हुए थे। जबकि गोवंशों के बराबर में से ही डरते हुए लोग निकल रहे थे। लोगों का कहना था कि प्रशासन गोवंश को पकड़वाने को लेकर गंभीर नहीं है।

स्थान : कैराना रोड, समय- 1:30 बजे

यहां पर भी दो गाेवंश खड़े हुए थे। लोगों ने कहा कि गोवंश आए दिन यहां पर डेरा डालकर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवारा गोवंश से किसान के साथ कस्बे के लोगों को भी जान का खतरा बना हुआ है। ऊन रोड, अली नगर रोड़, मुख्य बस स्टैंड, मैन बाजार, बिडौली बस स्टैंड तथा डेरी चौक पर आवर गौवंशों का जमावड़ा रहता है। कस्बा निवासी अश्वनी कुमार, राहुल गोयल, सीताराम, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र कश्यप आदि का कहना है कि रात के समय गौवंशों से छोटे वाहन स्वामियों को अधिक खतरा बना रहता है। अंधेरा होने के कारण कई बार दिखाई न देने से हादसा हो जाता है।

अभियान के नाम पर की जा रही खानापूर्ति

कस्बे और आसपास क्षेत्र में बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। जिसके कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका के मुख्य लिपिक अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार कस्बे से आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाया है। फिर से अभियान चलाया जाएगा। जलालाबाद और बाबरी के देहात क्षेत्र में गोवंश घूमते मिले।

विज्ञापन

यह बोले लोग 
हादसों की बनी रहती है संभावना

दुकानदार मोनू पाल का कहना है कि आए दिन बेसहारा गोवंशों के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। मगर प्रशासन गोवंशों को पकड़वाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाना चाहिए।

अब तो डर लगने लगा हैमौ. उमर का कहना है कि जिले के विभिन्न स्थानों पर गोवंशों का डेरा रहता है। आए दिन गोवंश लोगों पर हमला बोल रहे हैं। अब तो बाजारों और अन्य स्थानों से जाने में भी डर लगने लगा है।

कुछ लोग छोड़ देते हैं

नाजिम का कहना है कि बेसहारा गोवंशों को कुछ लोग पहले तो अपने निजी कार्य के लिए प्रयोग करते हैं। उनके बीमार होने पर उन्हें छोड़ दिया जाता है। लोगों को भी गोवंशों को बेसहारा नहीं छोड़ना चाहिए। अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

फसल कर रहे बर्बाद

किसान सतबीर का कहना है कि बेसहारा गोवंश आए दिन फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सरसों की फसल भी उसकी बर्बाद कर दी थी। मगर प्रशासन को ठोस कदम नहीं उठा रहा।

बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। कुछ स्थानों पर गोवंशें को पकड़वाकर गोशालाओं में भी छोड़ा गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एडीएम शामली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed