फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Designed to apply the Kovid vaccine

कोविड वैक्सीन लगाने के लिए रूपरेखा तैयार की

Thu, 24 Dec 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Designed to apply the Kovid vaccine
कोविड वैक्सीन लगाने के लिए रूपरेखा तैयार की
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा बुधवार को कोविड वैक्सीन की समस्त तैयारियां कर टीम को रखरखाव की जानकारी दी। साथ ही कोविड वैक्सीन से होने वाली समस्या से बचने के लिए एंबुलेंस को तैयार किया गया।
केंद्र प्रभारी डॉ अंकुर त्यागी ने सीएचसी के नोडल अधिकारी डॉक्टर रक्षित चौधरी, रामवतार सैनी के साथ कोविड वैक्सीन लोगों तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी में कोविड वैक्सीन देने की रूपरेखा तैयार की गई है। सीएचसी में कोविड वैक्सीन के लिए अलग-अलग डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, कोविड वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की अगर सीएचसी पर अत्यधिक भीड़ हो जाती है तो उनसे निपटने के लिए भी रूपरेखा तैयार की गई है। कोविड वैक्सीन लोगों को कैसे दी जाएगी, किसी व्यक्ति को वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट से कैसे निपटा जाएगा और कैसे उनका इलाज किया जाएगा आदि पर रूपरेखा तैयार कर एक रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी। वैक्सीन तैयार हो चुकी है और कई बड़े शहरों में लोगों को वैक्सीन दी जाने लगी है। जल्द ही कस्बे में भी वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी और लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन

तैयारियों की जानकारी ली
मवाना। उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने अपने कार्यालय में सभी सीएचसी प्रभारियों की बैठक लेकर कोविड की वैक्सीन लगाए जाने की तैयारियों की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने तहसील के सभी सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने वर्तमान में कोविड के संबंध में सभी से समीक्षा की तथा जानकारी ली कि किस क्षेत्र में कितने कोविड रोगी हैं। बाद में उन्होंने आगामी माह में आने वाली कोविड की वैक्सीन लगाए जाने के लिए क्या-क्या तैयारियां की गई हैं, इसकी भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed