{"_id":"5e01247e8ebc3e881f4dc648","slug":"deshwal-club-won-vollyball-compition-meerut-news-mrt4602509124","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशवाल क्लब ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशवाल क्लब ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन
देशवाल क्लब ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द में सोमवार को आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में 26 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें देशवाल क्लब ने भोकरहेड़ी क्लब के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें देशवाल क्लब ने रोमांचक हुए मुकाबले में विजय प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की 26 वॉलीबाल टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें देहरादून व मोड़कलां, भोखरहेड़ी व देशवाल क्लब ने प्रतिभाग किया। इसका शुभांरभ मोड़ खुर्द प्रधान धर्मेंद्र फौजी एवं सुरेंद्र मुखिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला देशवाल क्लब एवं भोकरहेड़ी के बीच हुआ। जिसमें देशवाल क्लब ने भोखरहेडी क्लब को 20-15, 17-20, 20-16 व 20-15 से पराजित कर शील्ड पर कब्जा किया। इसमें विजेता टीम को 7100 रुपये एवं उपविजेता को 5100 रुपये का लिफाफा भेंट किया। इस मौके पर मोहित देशवाल, कपिल देशवाल, गौरव, मोहित, कलवा, जितेंद्र व पंकज व गुडहल आदि का सहयोग रहा।