{"_id":"573a32844f1c1b5b26ac7334","slug":"desh-me-degree-ki-manufacturing","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में डिग्री की हो रही मैन्यूफैक्चरिंग : वरुण गांधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में डिग्री की हो रही मैन्यूफैक्चरिंग : वरुण गांधी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
वरुण गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में सोमवार को पहला डिपकॉन समारोह आयोजित हुआ। इसमें 1076 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा की उपाधि दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा देश में डिग्री की मैन्यूफैक्चरिंग हो रही है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन बेरोजगारी भी बढ़ रही है। एजूकेशन में एक्सीलेंस की कमी है। गरीबों के बच्चे गांव में पढ़ते हैं और हमारे बच्चे हॉवर्ड विश्वविद्यालय में। इस सोच से देश आगे नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा देश में 33 बोर्ड चल रहे हैं। शिक्षा में असमानता है। देश में एक ही बोर्ड होना चाहिए।
समारोह में 18 को गोल्ड मेडल भी दिए गए। इंजीनियरिंग में 968, फार्मेसी 86, फाइन आर्ट 16, होटल मैनेजमेंट चार और डेंटल में दो उपाधि दी गई। वरुण गांधी ने करीब एक घंटे के भाषण में शिक्षा और राजनीति पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो निर्माण के लिए नई सोच पैदा कर सके। नौकरी अंग्रेजी बोलने वालों को ही मिलेगी। इससे भाग नहीं सकते। शिक्षा नीति में बदलाव होना चाहिए। युवाओं को राजनीति में मौका मिलना चाहिए। कोटा में छात्रों के सुसाइड पर कहा आर्थिक और मानसिक बोझ की वजह से छात्र ऐसे कदम उठा रहे हैं। आईआईटी का उदाहरण देकर कहा 2014-15 बैच के 26 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। ऐसे में अन्य संस्थानों के पासआउट की स्थिति क्या होगी? देश में हर साल 15 लाख इंजीनियर तैयार हो रहे हैं। इनमें 61 फीसदी बेरोजगार हैं। उत्तर प्रदेश में 29 फीसदी शिक्षकों के पद खाली हैं। 12 प्रतिशत स्कूल ऐसे हैं जहां एक शिक्षक है। कार्यक्रम दो चरण में हुआ। पहले चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को कुलपति ने प्रशस्ति पत्र और मेडल दिए। विवि के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा जिस छात्र ने भी शिक्षा ग्रहण की है वह इसका इस्तेमाल समाज और भारत के विकास में करे। डॉ. मुक्ति भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सुभारती केकेबी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ. शल्य राज ने छात्र-छात्राओं को समाज और देश हित में काम करने के लिए राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की शपथ दिलाई। समारोह का समापन आजाद हिंद गान के साथ किया गया। पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत वरुण गांधी को एक पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम से पहले उन्होंने विवि का भ्रमण किया और पौधारोपण भी किया।
सांसद बने थॉट लीडर
वरुण गांधी ने कहा सांसदों का काम सिर्फ सड़क और पुलिया बनवाना नहीं है। उन्हें थॉट लीडर बनना होगा। युवाओं के लिए अवसर पैदा करने होंगे। मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए कहा जहां दंगे होंगे वहां विकास नहीं हो सकता। हिंदू और मुस्लिम की राजनीति करने वालों का बहिष्कार करना होगा। समीकरण की राजनीति खत्म होगी तो आशा की राजनीति शुरू होगी। युवाओं से कहा अगर उनके पास कोई अच्छा आइडिया है तो वह उसे उन्हें सोशल साइट पर भेजें। अच्छे आइडिया के लिए वह मदद करने को तैयार हैं। वह सांसद सुल्तानपुर से हैं, लेकिन देश के नागरिकों के बीच एकसमान हैं।