फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   desh ki hifaajat ke liye kurbaani ko ho ho taiyaar

देश की हिफाजत के लिए कुर्बानी को रहें तैयार

Sun, 17 Jun 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
desh ki hifaajat ke liye kurbaani ko ho ho taiyaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शाही ईदगाह पर धर्म गुरुओं ने ईद उल फितर की नमाज के दौरान सभी मुसलमानों को कुरान ए पाक पर चलने का संदेश दिया। वहीं देश की मौजूदा राजनीति पर भी तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शहर काजी जैनुस साजिद्दीन और कारी शफीकुर्ररहमान ने बगैर नाम लिए मोदी सरकार को झूठा बताया। उन्होंने मुसलमानों को धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षिक और व्यापारिक का संदेश दिया। साथ ही देश की हिफाजत के लिए कुर्बानी के लिए तैयार रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने कहा कि ईद के मायने खुशी के हैं। पूरे रमजान अल्लाह की इबादत की और अल्लाह ने इस मुबारक महीने में रहमतें बरसाईं। उन्होंने धार्मिक संदेश के साथ राजनीतिक बयान में केन्द्र की मोदी सरकार का नाम लिए बगैर तंज कसा। कहा कि जो देश के संविधान में संशोधन का प्रयास करेगा और कानून विरोधी काम करेगा। उसे मुल्क की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं शहर काजी ने कहा कि मुसलमान अपने मुल्क से मोहब्बत करें। अल्लाह के अलावा किसी और की हुकूमत को न मानें। हमें क्या करना है, क्या हराम है क्या हलाल है। उसको भी ध्यान में रखना चाहिए। शहर काजी ने मुसलमानों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम जरूर दिलाएं। इससे देश मेें हमारा वजूद बनेगा। 
विज्ञापन


देश में अमन-चैन को उठे सैकड़ों हाथ
मेरठ। शाही ईदगाह पर शहर काजी जैनुस साजिद्दीन की इमामत में सैकड़ों मुसलमानों ने ईद की नमाज पढ़ी। इस मौके पर मुल्क में अमन चैन, सबकी हिफाजत एवं बेहतरी की दुआ की गई। ईदगाह पर नमाज के लिए सुबह छह बजे से लोग जुटने शुरू हो गए। भीड़ को देखते हुए ईदगाह के बाहर सड़कों पर भी नमाजियों के लिए सफे बिछाए गए। इस बीच लोगों ने मेट्रो प्लाजा, कैसरगंज, शहर कबाड़ी बाजार मार्ग पर नमाज अदा की। ठीक 7:45 बजे शहर काजी ने नमाज पढ़ाई। वहीं शिया आलिम मौलाना मेहजर आब्दी ने रेलवे रोड स्थित मनसबिया कॉलेज परिसर में ईद उल फितर की नमाज पढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने इल्म को जिंदगी की उन्नति के लिए जरूरी बताया। भाईचारे का संदेश दिया। नमाज के बाद शिया आलिम ने मुल्क में साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रहने की दुआ कराई। इस दौरान शहर क्षेत्र के हजारों शिया हजरात ने शिरकत की।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन स्थानों पर भी हुई ईद की नमाज 
ईद उल फितर की नमाज शाही ईदगाह सहित अन्य स्थानों एवं प्रमुख मस्जिदों में भी अदा की गई। बाले मियां नौचंदी, ईदगाह नूरनगर लिसाड़ी रोड, जुबैदा मस्जिद हापुड़ रोड, एक मिनारा मस्जिद इस्लामाबाद, मस्जिद इब्राहीम, मस्जिद जन्नतुल फिरदौस करीम नगर, कासमी मस्जिद, मस्जिद मियां शकूर नगर, मस्जिद सिददीक नगर,मस्जिद अहमद नगर, रशीदिया मस्जिद जाकिर कालोनी, मस्जिद जैदी सोसायटी, मस्जिद भइया खान बहादुर लालकुर्ती, बड़ी मस्जिद तोपखाना, होजवाली मस्जिद खैरनगर, बड़ी मस्जिद शाहपीर गेट, मस्जिद मदरसा नूरूल इस्लाम आदि दर्जनों स्थानों पर ईद की नमाज सुबह 7 बजे से 9.30 बजे के बीच हुई। 

ईदगाह पर लगे कैंप, गले मिले लोग 
शाही ईदगाह के बाहर दिल्ली रोड पर दोनाें ओर सड़क के किनारे कई सियासी दल एवं सामाजिक संगठनों ने बधाई कैंप लगाए। इन कैंपों समाजवादी पार्टी के शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक हाजी गुलाम मौहम्मद, सलीम भारती, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, डा.कय्यूम, आसिफ कस्सार, अब्दुल फईम, जहीरूददीन, कांग्रेस की नेता नगमा, यूसुफ कुरैशी, कृष्ण कुमार किशनी, सरताज गाजी, अनीस अहमद, राकेश मोहन जैन, राकेश मिश्रा, हरिकिशन आंबेडकर, बसपा कैंप पर हाजी याकूब कुरैशी, शाहजहां सैफी, मोहित कुमार, इकरामुद्दीन, हाजी इमरान सिद्दीकी, कुंवर जहीर अहमद के अलावा युवा सेवा समिति के बदर अली, आदर्श सेवा समिति के अनस चौधरी, उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसियेशन के प्रांतीय संयोजक मौ.साबिर खान सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने मुसलमानों को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी ईद की बधाई दी। 


नमाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत
शाही ईदगाह पर ईद की नमाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। कारी शफीकुर्रहमान ने बताया कि उक्त व्यक्ति को हार्ट अटैक पड़ा था। इससे उसकी मौत हो गई। वह तारापुरी लिसाड़ी गेट निवासी था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed