फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Desh Khap Leader Surendra Singh Dies at 73 After Battle with Cancer

यूपी: कैंसर से जंग हारे देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, 73 की उम्र में निधन; आज होगा अंतिम संस्कार

Wed, 30 Sep 2026 10:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Sep 2026 10:46 AM IST
सार

देशखाप चौरासी के चौधरी सुरेंद्र सिंह का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। करीब दो साल से कैंसर का इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर बड़ौत में अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन
Desh Khap Leader Surendra Singh Dies at 73 After Battle with Cancer
देशखाप चाैधरी सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशखाप चौरासी के चौधरी सुरेंद्र सिंह का मंगलवार रात 11:50 बजे 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। करीब दो साल पहले कैंसर की पहचान होने के बाद दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ौत स्थित आवास पर खाप चौधरियों, ग्रामीणों और परिचितों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन


लंबे समय से संभाल रहे थे देशखाप की चौधराहट
चौधरी सुरेंद्र सिंह लंबे समय से देशखाप की चौधराहट संभाल रहे थे। सामाजिक मामलों के साथ वह किसान और ग्रामीण समस्याओं को लेकर भी सक्रिय रहे। उनका बड़ौत स्थित आवास देशखाप के थांबेदारों और विभिन्न खापों के चौधरियों की बैठकों का प्रमुख केंद्र रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: 125 तारीखें, 22 गवाहों के बयान और बहस पूरी, आज फैसले की घड़ी, खाैफनाक थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन में निभाई अहम भूमिका
कृषि कानूनों के विरोध में वर्ष 2020 में चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर हुई पंचायतों में किसान आंदोलन की आगे की रणनीति तय की गई थी। दिसंबर 2020 में खाप चौधरियों की अगुवाई में बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धरना शुरू हुआ था। आंदोलन को जारी रखने के लिए 12 सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई थी, जो रोजाना की रणनीति तय करती थी।

जनवरी 2021 में बड़ौत की महापंचायत में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने का फैसला लिया गया था। गांव-गांव से किसानों के जत्थे गाजीपुर बॉर्डर भेजने का आह्वान किया गया। फरवरी 2021 में चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर सर्वखाप चौधरियों की पंचायत में भी किसान आंदोलन को लेकर चर्चा हुई थी।

टिकैत परिवार से रहा पुराना संबंध
देशखाप और टिकैत परिवार के बीच भी पुराना सामाजिक और किसान संबंध रहा है। चौधरी सुरेंद्र सिंह के पिता चौधरी सुखबीर सिंह और किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत पारिवारिक रिश्तेदार थे। किसान आंदोलनों के दौरान दोनों खापों के चौधरियों की सक्रियता कई मौकों पर साथ दिखाई दी।

निधन से दो दिन पहले ही भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बड़ौत स्थित चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे थे और उनका हालचाल जाना था।

कई जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
चौधरी सुरेंद्र सिंह के निधन पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, संजीव तोमर, गौरव बड़ौत, अश्विनी तोमर, विश्वास चौधरी, राजेंद्र चौधरी, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, थांबा चौधरी बृजपाल सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार
चौधरी सुरेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 12 बजे हाईवे स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed