फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   desh ke sammaan me aaj 52 second ruk jaaye shehervaasi

देश के सम्मान में आज 52 सेकेंड के लिए रुकें शहरवासी 

Wed, 15 Aug 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
desh ke sammaan me aaj 52 second ruk jaaye shehervaasi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सबसे बड़े राष्ट्रगान का आयोजन 15 अगस्त की सुबह ठीक 10 बजे होगा। शहर के हर चौराहे पर राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड रुकें और मिलकर एक साथ राष्ट्रगान गाएं। वीर शहीदों की याद और देश के सम्मान की खातिर आज सिर्फ 52 सेकेंड अवश्य निकालें।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ठीक 10 बजे आप जहां भी हों राष्ट्रगान में शामिल होकर देश का गौरव बढ़ाएं। देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता के लिए जान की बाजी लगाने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दें। सभी मिलकर कहें मां तुझे प्रणाम। पूरा शहर हर साल की तरह इस साल भी आजादी के जश्न में डूबने को बेताब है। हर धर्म, वर्ग के लोग अभियान से जुड़ रहे हैं। राष्ट्रगान के लिए अमर उजाला ने शहर के 25 से अधिक चौराहों को चुना है। चौराहों से गुजरने वाले हर व्यक्ति से गुजारिश है कि वह राष्ट्रगान को सफल बनाएं। भैसाली मैदान में सुबह ठीक 10 बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा।
विज्ञापन


एक मिनट पहले सायरन
चौराहों पर सुबह आठ बजे देशभक्ति के गीत बजने शुरू हो जाएंगे। 9 बजे अमर उजाला की टीम के साथ लोग चौराहों पर एकत्र होंगे। ठीक 9 बजकर 59 मिनट पर एक साथ सायरन बजेगा। एक मिनट सायरन बजने के बाद ठीक 10 बजे पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चौराहों पर होगा राष्ट्रगान
रिठानी, अमर उजाला कार्यालय मोहकमपुर, माधवपुरम मोड़, दिल्ली चुंगी, मेट्रो प्लाजा, थाना टीपीनगर, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, शिवमंदिर, जैन नगर, जली कोठी, बेगमपुल, बांबे बाजार हनुमान चौक, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, तेजगढ़ी, नई सड़क, पीवीएस मॉल, मेडिकल क ॉलेज, जेल चुंगी, इंदिरा चौक, कंकरखेड़ा शिवचौक, सुपरटेक चौराहा, कचहरी पुल, पल्लव टावर मोदीपुरम, स्टेडियम चौराहा, हंस चौराहा फूलबाग आदि। 
 
शाम को होगा जश्न ए आजादी
15 अगस्त की शाम भैसाली मैदान में जश्न-ए-आजादी का महा आयोजन होगा। आयोजन में हर साल की तरह इस साल भी पश्चिमी उप्र के सबसे बड़े डांस शो का आयोजन होगा। जश्न-ए-आजादी में पश्चिमी उप्र के बड़े डांस ग्रुप प्रस्तुति देंगे। देशभक्ति के गीतों पर युवा कलाकार नृत्य प्रस्तुति देकर शहीदों को नमन करेंगे। डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को अमर उजाला की ओर से नकद राशि देकर सम्मानित भी किया जाएगा।


ये हैं हमारे सहयोगी
हीरो मोटोकोर्प, केएल इंटरनेशनल स्कूल, कैच मसाले, महिंद्रा, द अध्ययन स्कूल, दयाल फर्टिलाइजर, केएमसी हॉस्पिटल, होटल कंट्री इन, जय दुर्गा ड्रेस एम्पोरियम, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक, इवेंट पैराडाइज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed