{"_id":"572e4c244f1c1b44265ce30f","slug":"desh-ke-liye-jeene-ki-jarurat","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए मरने नहीं जीने की जरूरत : शिवप्रकाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के लिए मरने नहीं जीने की जरूरत : शिवप्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय में गोष्ठी में दीप प्रज्ज्वलन करते भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में शनिवार को युवा एवं राष्ट्र विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने कहा देश के लिए मरने नहीं, जीने की जरूरत है। भ्रष्टाचार, पर्यावरण, जलवायु, आतंकवाद जैसे विश्वव्यापी मुद्दे हैं। युवाओं को इनसे लड़ना होगा।
उन्होंने जेएनयू कैंपस में कन्हैया के बयान पर कहा कुछ लोग देश के टुकड़े करने और भारत माता के खिलाफ नारेबाजी करते हैं। यह देश के प्रति हीनभावना का परिचय है। पश्चिमी सोच के लोग देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
भारत सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा नहीं है। यह विभिन्न संस्कृति और प्रदेशों से बना है। पहले राष्ट्र बना, बाद में सत्ता आई। आजादी के बाद जो सरकारें रहीं उन्होंने संस्कृति को बढ़ावा देने का काम नहीं किया।
विज्ञापन
महात्मा गांधी ने पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से देश को बचाने की वकालत की थी, लेकिन देश में पश्चिमी सभ्यता थोप दी गई। शिवप्रकाश ने नक्सलवाद और माओवाद के लिए तत्काल सरकारों को जिम्मेदार बताया।
उन्होंने कहा कि देश में कन्या भ्रूण हत्या जैसी परंपरा ने लिंग अनुपात बिगाड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ और बेटी बढ़ाओ योजना से तस्वीर बदलने की कोशिश की है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतुल कुमार और अध्यक्षता अजय गुप्ता ने की।
कार्यक्रम संयोजक मंडल आयुष पंवार रहे। कार्यक्रम में मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, शहर दक्षिण विधायक रविंद्र भड़ाना, सुनील भराला, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, डॉ. मनोज सिवाच, मीनल गौतम, सचिन चौहान, संजय त्यागी, राहुल विकल, विनोद, अंकुर मुखिया, अतुल पंडित मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रही भीड़
संगोष्ठी में प्रेक्षागृह पूरी तरह भर गया। आमतौर पर विवि के दीक्षांत समारोह में प्रेक्षागृह फुल होता है। कार्यक्रम में युवाओं की भीड़ रही। आसपास के गांवों से भी युवा आए थे।