फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dera lovers scared to punish the tyrant Baba, know, what the said ...

दुष्कर्मी बाबा को सज़ा मिलते ही बिलख पड़े थे डेरा प्रेमी, जानिए, क्या बोले...

Wed, 30 Aug 2017 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 30 Aug 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
Dera lovers scared to punish the tyrant Baba, know, what the said ...
बाबा को 20 साल की सजा की खबर मिलते ही बिलखने लगे डेरा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कोर्ट के यौन शोषण मामले में डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह को सजा सुनाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में रह रहे अनुयायियों की सांसे अटक गई। अनुयायी सिरसा से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। जैसे ही अनुयायियों को डेरामुखी को बीस साल की सजा सुनाए जाने की जानकारी मिली वह बिलखने लगे। एक महिला अनुयायी को डेरे पर मौजूद लोगों ने बामुश्किल संभाला।

विज्ञापन

   
प्रशासन ने बरनावा आश्रम में आरआरएफ तैनात कर दी। इस कारण आश्रम में सोमवार को दिनभर सन्नाटा रहा। एएसपी अजय कुमार सिंह ने आश्रम का निरीक्षण किया। निवाड़ा चौकी और बड़ौत में आरआरएफ, पीएसी और पुलिस की संयुक्त टीमों ने निगरानी की। 
विज्ञापन


साध्वी के यौन शोषण में फंस चुके डेरामुखी की सजा को लेकर सोमवार को दिनभर चर्चा और चौकसी का माहौल रहा। डेरा अनुयायी अपने-अपने घरों में ही कैद रहे और सजा पर निगाह जमाए रखी। जैसे ही दस साल की सजा का फैसला सुनाया गया, अनुयायियों की सांसे अटक गई। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा परिसर में सोमवार सुबह पीएसी के अलावा आरआरएफ तैनात कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम में रह रहे लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा

Dera lovers scared to punish the tyrant Baba, know, what the said ...
बागपत में फोर्स तैनात

अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ी ने आश्रम में फ्लैग मार्च किया। एएसपी दोपहर बाद आश्रम में पहुंचे और आश्रम में रह रहे लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा। सेवादार बिजेंद्र कश्यप ने बताया बाहरी व्यक्तियों के आश्रम में प्रवेश पर प्रतिबंध है। जरूरत के हिसाब से ही सेवादार आश्रम से बाहर निकल रहे हैं। फैसले के बाद आश्रम में रह रहे अनुयायियों में मायूसी दिखी। दूसरी तरफ डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा प्रशासन की डेरा अनुयायियों की गतिविधियों पर नजर टिकी है। जिले का माहौल खराब करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। 

सेवादार बिजेंद्र कश्यप, गुड्डन त्यागी ने कहा सीबीआई की अदालत ने जो फैसला दिया, उसके खिलाफ सिरसा डेरे की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। न्याय पाने के लिए हर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। सेवादार बिजेंद्र कश्यप ने बताया  सिरसा के जिम्मेदार लोग पहले ही कह चुके हैं हरियाणा और पंजाब में रह रहे बाहर के लोग फिलहाल अपने-अपने घरों को लौट जाए। शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

आश्रम के लोग भी लगातार यह इनपुट ले रहे

Dera lovers scared to punish the tyrant Baba, know, what the said ...
डेरा प्रेमी

डेरामुखी को सजा हो चुकी है, ऐसे में डेरे के अनुयायियों की नजर अब सिरसा के अगले आदेश पर है। अब सिस्टम का संचालन कौन करेगा और गुरमीत राम रहीम के जेल में रहने तक व्यवस्थाएं कैसे चलेगी। आश्रम के लोग भी लगातार यह इनपुट ले रहे हैं।

हरियाणा के रोहतक जेल में गुरमीत राम रहीम को दोपहर बाद यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराने के बाद 10 साल की सजा सुनाई तो नगर में पुलिस गश्त बढ़ा दी। पुलिस ने अर्द्ध बल सैनिकों के साथ गश्त की। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया अभी तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और नगर में बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों पर पुलिस गश्त कर रही है और लोगों को शांति बनाने की अपील की है।  खेकड़ा  में सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहैडा, पाठशाला पुलिस चौकियों के साथ ही यमुना नदी पुस्ता मार्ग एवं रटौल ढिकौली मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। देर शाम तक चेकिंग अभियान जारी रहा। उधर, आश्रम पर एएसपी अजय कुमार सिंह दिनभर यहां जमे रहे। उनके साथ दो थानों की पुलिस और आरआरएफ तैनात रही। एएसपी ने डेरा अनुयायियों से बातचीत की और कानून का पालन करने के निर्देश दिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed