दुष्कर्मी बाबा को सज़ा मिलते ही बिलख पड़े थे डेरा प्रेमी, जानिए, क्या बोले...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के यौन शोषण मामले में डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह को सजा सुनाने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में रह रहे अनुयायियों की सांसे अटक गई। अनुयायी सिरसा से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। जैसे ही अनुयायियों को डेरामुखी को बीस साल की सजा सुनाए जाने की जानकारी मिली वह बिलखने लगे। एक महिला अनुयायी को डेरे पर मौजूद लोगों ने बामुश्किल संभाला।
प्रशासन ने बरनावा आश्रम में आरआरएफ तैनात कर दी। इस कारण आश्रम में सोमवार को दिनभर सन्नाटा रहा। एएसपी अजय कुमार सिंह ने आश्रम का निरीक्षण किया। निवाड़ा चौकी और बड़ौत में आरआरएफ, पीएसी और पुलिस की संयुक्त टीमों ने निगरानी की।
साध्वी के यौन शोषण में फंस चुके डेरामुखी की सजा को लेकर सोमवार को दिनभर चर्चा और चौकसी का माहौल रहा। डेरा अनुयायी अपने-अपने घरों में ही कैद रहे और सजा पर निगाह जमाए रखी। जैसे ही दस साल की सजा का फैसला सुनाया गया, अनुयायियों की सांसे अटक गई। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा परिसर में सोमवार सुबह पीएसी के अलावा आरआरएफ तैनात कर दी।
आश्रम में रह रहे लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा
अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ी ने आश्रम में फ्लैग मार्च किया। एएसपी दोपहर बाद आश्रम में पहुंचे और आश्रम में रह रहे लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा। सेवादार बिजेंद्र कश्यप ने बताया बाहरी व्यक्तियों के आश्रम में प्रवेश पर प्रतिबंध है। जरूरत के हिसाब से ही सेवादार आश्रम से बाहर निकल रहे हैं। फैसले के बाद आश्रम में रह रहे अनुयायियों में मायूसी दिखी। दूसरी तरफ डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा प्रशासन की डेरा अनुयायियों की गतिविधियों पर नजर टिकी है। जिले का माहौल खराब करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
सेवादार बिजेंद्र कश्यप, गुड्डन त्यागी ने कहा सीबीआई की अदालत ने जो फैसला दिया, उसके खिलाफ सिरसा डेरे की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। न्याय पाने के लिए हर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। सेवादार बिजेंद्र कश्यप ने बताया सिरसा के जिम्मेदार लोग पहले ही कह चुके हैं हरियाणा और पंजाब में रह रहे बाहर के लोग फिलहाल अपने-अपने घरों को लौट जाए। शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
आश्रम के लोग भी लगातार यह इनपुट ले रहे
डेरामुखी को सजा हो चुकी है, ऐसे में डेरे के अनुयायियों की नजर अब सिरसा के अगले आदेश पर है। अब सिस्टम का संचालन कौन करेगा और गुरमीत राम रहीम के जेल में रहने तक व्यवस्थाएं कैसे चलेगी। आश्रम के लोग भी लगातार यह इनपुट ले रहे हैं।
हरियाणा के रोहतक जेल में गुरमीत राम रहीम को दोपहर बाद यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराने के बाद 10 साल की सजा सुनाई तो नगर में पुलिस गश्त बढ़ा दी। पुलिस ने अर्द्ध बल सैनिकों के साथ गश्त की। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया अभी तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और नगर में बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों पर पुलिस गश्त कर रही है और लोगों को शांति बनाने की अपील की है। खेकड़ा में सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहैडा, पाठशाला पुलिस चौकियों के साथ ही यमुना नदी पुस्ता मार्ग एवं रटौल ढिकौली मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। देर शाम तक चेकिंग अभियान जारी रहा। उधर, आश्रम पर एएसपी अजय कुमार सिंह दिनभर यहां जमे रहे। उनके साथ दो थानों की पुलिस और आरआरएफ तैनात रही। एएसपी ने डेरा अनुयायियों से बातचीत की और कानून का पालन करने के निर्देश दिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/