फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy sugarcane commissioner inspected speculative performance

उप गन्ना आयुक्त ने किया सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण

Sat, 10 Oct 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Deputy sugarcane commissioner inspected speculative performance
उप गन्ना आयुक्त ने किया सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण
विज्ञापन

मेरठ। उप गन्ना आयुक्त ने शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना परिसर में समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मलियाना समिति में प्रदर्शन मेले में अब तक गन्ना रकबा संशोधन, भूमि संबंधित, गन्ना प्रजाति एवं बेसिक कोटा संबंधित 2750 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनका निस्तारण त्वरित गति से किया जा रहा है।

प्रदर्शन मेले में गन्ना कृषकों को गन्ना सट्टा संबंधित समस्त सूचनाएं टोल फ्री नंबर 1801213203 के विषय में जानकारी दी। यहां शरदकालीन उन्नत बुवाई, खेत की मिट्टी की जांच, उसके अनुसार जैविक खाद व रासायनिक उर्वरकों का संतुलित प्रयोग, उन्नत प्रजातियों, बीजोपचार, बुवाई की विधि, कीटनाशकों न्यूनतम प्रयोग करने, सहफसल, फसल चक्र अपनाने, मिश्रित खेती करने विषय में बतार्या। उप गन्ना आयुक्त द्वारा गन्ना सट्टा एवं आपूर्ति नीति के विषय में भी किसानों को अवगत कराने के साथ विभागीय दूरभाष एवं सोशल मीडिया आदि के माध्यम से जानकारी लेने के बारे में बताया। इसके बाद उप गन्ना आयुक्त ने मोहिउद्दीनपुर समिति में सट्टा प्रदर्शन मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार, बीज उत्पादन अधिकारी विनीत कुमार, आरपीओ उपेंद्र सिंह एवं मोहिउद्दीनपुर में गन्ना समिति के सचिव सुनील कुमार उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed