फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy sugarcane commissioner agitated at not getting farmer facility in mills

मिलों में किसान सुविधा नहीं मिलने पर भड़के उप गन्ना आयुक्त

Wed, 20 Nov 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Deputy sugarcane commissioner agitated at not getting farmer facility in mills
मिलों में किसान सुविधा नहीं मिलने पर भड़के उप गन्ना आयुक्त
विज्ञापन

मेरठ। मंडल के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने मंगलवार दौराला, किनौनी और सकौती चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। उप गन्ना आयुक्त सबसे पहले किनौनी मिल पहुंचे और गेट कांटा संख्या 1, 2, 3, 4 और 5 का निरीक्षण किया। यहां पर किसान बूंदी की गन्ने से भरी ट्राली का वजन कांटा संख्या 5 पर 70 कुंतल हुआ। 10 कुंतल के मानक बांट डाले गए तो वजन 80 कुंतल निकला। इसके बाद दौराला व सकौती चीनी मिल पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां भी तौल ठीक मिली। हालांकि तीनों मिलों में किसान सुविधा का अभाव मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। मिल महाप्रबंधक को समस्त कांटों पर बडे़ डिजिटल डिस्पले लगाने, गन्ना वाहक वाहनों पर प्रकाश परावर्तक लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उनके साथ गए जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने किसानों को ई-गन्ना एप की जानकारी दी। जांच दल में एससीडीआई के अलावा दौराला, मवाना, नंगलामल, मलियाना, सकौती और मोहिउद्दीनपुर गन्ना समिति के सचिव साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed