फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy CM inspected district hospital Meerut, says goons-mafia will be in jail or out of the state

Meerut: उप मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बोले-गुंडे-माफिया जेल में या प्रदेश से बाहर होंगे

Sun, 12 Mar 2023 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 Mar 2023 03:31 PM IST
सार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेरठ के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में 12 मिनट के निरीक्षण करके मरीजों से दवाओं की उपलब्धता और परेशानियों के बाबत बात की।

विज्ञापन
Deputy CM inspected district hospital Meerut, says goons-mafia will be in jail or out of the state
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्यारे लाल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में 12 मिनट के निरीक्षण करके मरीजों से दवाओं की उपलब्धता और परेशानियों के बाबत बात की। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में पर्याप्त दवा का इंतजाम है। सुविधाएं भी संतोषजनक हैं। बुखार का प्रकोप है मगर मरीजों को समुचित उपचार डॉक्टरों की निगरानी में मिल रहा है। किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन


जल्द होगा स्टाफ तैनात, शुरू होगी एमआरआई
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मेरठ की मेडिकल सुविधा देखने आया हूं। यहां स्टाफ की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। रही बात एमआरआई के चालू नही होने की तो जल्द स्टाफ तैनात करके एमआरआई सुविधा शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


सफाया होगा माफिया और गुंडाराज का
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से माफियाराज और गुंडाराज का हरहाल में सफाया किया जाएगा। इसमे शामिल किसी को भी बख्शा नही जाएगा और निर्दोष को परेशान नही किया जाएगा। प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से कृत संकल्पित है माफियाराज और गुंडा राज का सफाया किया जाए। इसके लिए प्रयास भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेरठ में महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

2014 का परिणाम दोहराया जाएगा 2024 में
अखिलेश यादव के गुजरात दौरे के संदर्भ में कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मोदी और योगी का शासन आम जनता को काफी राहत दे रहा है। देखना 2014 के परिणाम को जनता ही 2024 के चुनाव में पुनः दोहराएगी। सपा और विपक्ष कितना भी जोर लगा ले जनता जनार्दन भाजपा के साथ है।

गुंडे, मवाली, माफिया या तो जेल में या होंगे प्रदेश की सीमा से बाहर: पाठक
भैंसाली मैदान में कैंट विधायक अमित अग्रवाल की ओर से आयोजित होली महोत्सव में सतरंगी छटा बिखरी। फूलों की होली खेली गई और कलाकारों ने बृज की होली पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अमित अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक से हमारा पुराना नाता है। वह हरदोई में पैदा हुए और पले बढ़े। हरदोई मेरी ननिहाल है, मैं मेरठ कैंट से विधायक हूं और वह लखनऊ कैंट से विधायक हैं।

भारत माता की जय के साथ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उद्बोधन शुरू किया। कैंट विधायक के साथ उन्होंने सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि होली पर आपसी खटास दूर करके एक दूसरे को गुजिया खिलाते मिठास लाते हैं। हमारी सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

समाजवादी पार्टी की सरकार में एक सप्ताह दिन में और एक सप्ताह रात में बिजली आती थी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बोले कि कानून के राज को और मजबूत करेंगे और गुंडे, मवाली, माफिया या तो जेल में होंगे या प्रदेश की सीमा से बाहर होंगे। कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं देंगे, सबको साथ लेकर चलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed