फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy CM in Meerut: Brijesh Pathak said - Congress fed biryani to the terrorists

मेरठ में डिप्टी सीएम: बृजेश पाठक बोले- कांग्रेस ने आतंकियों को खिलाई बिरयानी, अब घर में घुसकर मारती है सेना

Thu, 13 Nov 2025 09:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 13 Nov 2025 09:14 PM IST
सार

Meerut News: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कैंट विधानसभा में एकता पदयात्रा निकाली गई। वहीं जीआईसी में जनसभा की गई। इसमें शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम मेरठ आए। 

विज्ञापन
Deputy CM in Meerut: Brijesh Pathak said - Congress fed biryani to the terrorists
एकता पदयात्रा में शामिल डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने अलगाववाद को पाला और पोसा। कांग्रेस मुंबई के आतंकियों को तीन साल तक बिरयानी खिलाती रही। सरदार वल्लभ भाई पटेल के पदचिह्नों पर चलते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाएं घर में घुसकर सबक सिखा रही हैं। 
विज्ञापन

 

Deputy CM in Meerut: Brijesh Pathak said - Congress fed biryani to the terrorists
पदयात्रा में शामिल भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि दिल्ली के विस्फोट में सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल पर उत्तर प्रदेश सरकार गंभीर है। प्रदेश के सभी जिलों के कप्तानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जांच एजेंसियां मामले की तफ्तीश कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM in Meerut: Brijesh Pathak said - Congress fed biryani to the terrorists
डिप्टी सीएम का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हुई जनसभा में उन्होंने यह बातें कहीं। वे यहां कैंट विधानसभा में एकता पदयात्रा में भी शामिल हुए। पदयात्रा का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया। 
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि षडयंत्रकारियों से सावधान रहने की जरूरत है। एकता में ही बल है। सरदार पटेल ने बिखरी रियासतों को एकता के सूत्र में बांधा था। मौजूदा दौर में भी आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट होने की जरूरत है।  वहीं भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर सरदार पटेल के सपनों का भारत साकार किया है।
 
विज्ञापन

Deputy CM in Meerut: Brijesh Pathak said - Congress fed biryani to the terrorists
पदयात्रा का फूलों से किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा की तरह आतंकी हमलों का देंगे जवाब
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पुलवामा की तरह अन्य आतंकी हमलों का कड़ा जवाब दिया जाएगा। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को अखंड राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके एकता के संकल्प को ही हम आगे बढ़ा रहे हैं। 
 

Deputy CM in Meerut: Brijesh Pathak said - Congress fed biryani to the terrorists
मंच और उसके आसपास मौजूद भाजपा के नेता। - फोटो : अमर उजाला
महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि यह यात्रा मेरठ महानगर में तीनों विधानसभाओं में निकाली जा रही है। इससे समाज का प्रत्येक वर्ग सरदार पटेल के जीवन दर्शन से परिचित हो सके। पदयात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुई। इसके बाद सोतीगंज चौराहे से दिल्ली रोड होते हुए धनेश्वर चौक, सदर बाजार, शिव चौक, घंटाघर, आबूलेन, बेगमपुल तक पहुंची। धनेश्वर चौक पर मंच बनाया गया था।
 

Deputy CM in Meerut: Brijesh Pathak said - Congress fed biryani to the terrorists
यात्रा के दौरान खूनी पुल पर लग गया जाम। - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों सहित अन्य लोगों ने किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को जो सम्मान दिया है, उससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सदर शिव चौक पर वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने उद्बोधन दिया। शिव चौक से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का समापन राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ में हुआ, जहां जनसभा को एकता का संदेश दिया गया। 
विभिन्न स्थलों पर व्यापारियों सहित अन्य लोगों ने पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान महापौर हरिकांत आहलूवालिया, जयकरण गुप्ता, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, संयोजक रवीश अग्रवाल, सह संयोजक अंकित सिंघल, पूर्व महापौर मधु गुर्जर, सुशील गुर्जर, गौरव मलिक, राकेश माहेश्वरी, अंकित गुप्ता, दीपक शर्मा, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed