फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy Chief Minister said that the government is engaged in making Uttar Pradesh the best state

अनुच्छेद 370 के सवाल पर बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- एक देश में नहीं हो सकते दो झंडे

Thu, 31 Oct 2019 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Oct 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister said that the government is engaged in making Uttar Pradesh the best state
सवालों के जवाब देते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में जुटी है। मेरठ सहित पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिला है, वहां भाजपा की अगुवाई में सरकार बनेगी। वहीं उन्होंने अनुच्छेद 370 के सवाल पर कहा कि एक देश में दो झंडे नहीं हो सकते हैं।

विज्ञापन


बुधवार को सर्किट हाउस में मीडिया से वार्ता में उन्होंने इनर रिंग रोड के सवाल पर स्पष्ट जवाब देने की बजाय कहा कि प्रत्येक माह यूपी पीडब्ल्यूडी और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक होती है। अगली बैठक 12 नवंबर को है, उसमें इस पर बात की जाएगी। गंगापुल पर चेतावाला घाट पर पुल निर्माण में धन की कमी के कारण पूरा न होने के सवाल डिप्टी सीएम तो कुछ नहीं बोले। लेकिन पीडब्लूडी के कुछ अधिकारियों ने पोल खुलने से पहले ही मीडिया को रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की बात कह दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से 370 हटने के बाद पाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेस नेता: डॉ. धर्म सिंह सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी सड़कों पर बेसहारा गौवंश घूमने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार गौवंश को लेकर बेहद गंभीर है। व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि दीपावली, होली आदि किसी भी त्योहार पर बधाई देना गलत नहीं है। वैसे भी ये शिष्टाचार भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता में है। उसी क्रम में सीएम योगी ने भी मुलायम सिंह यादव को शुभकामनाएं दी हैं।

370 राजनीतिक मुद्दा नहीं
प्यारे लाल शर्मा स्मारक भवन में आयोजित कवि सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री सीएम केशव मौर्य ने कहा कि अनुच्छेद 370 का हटाया जाना राजनीति का मुद्दा नहीं है। इसके बारे में चर्चा करना भी अनुचित है। ये राष्ट्रीय हित में लिया गया फैसला है। एक देश में दो झंडे नहीं हो सकते हैं। पांच अगस्त 2019 को देश में 15 अगस्त जैसा माहौल था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed