फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy Chief Minister said in Meerut: Mafias rule ends in Uttar Pradesh

मेरठ में बोले उप मुख्यमंत्री : उत्तर प्रदेश से माफियाओं का राज हुआ खत्म, गांवों तक पहुंच रही 22 घंटे बिजली

Tue, 09 Mar 2021 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Mar 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister said in Meerut: Mafias rule ends in Uttar Pradesh
प्रतिमा का अनावरण करते उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने लोकतंत्र सेनानी मलखान सिंह भारद्वाज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि उनका मेरठ से गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि यूपी में माफियों का राज खत्म हुआ है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम डॉ दिनेश र्श्मा ने कहा कि वह पहले भी कई बार मेरठ आ चुके हैं। सरधना के पूर्व विधायक रविंद्र पुंडीर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा कराई गई किसानों की रैली में भी शामिल हुए थे। मलखान सिंह भारद्वाज जनसंघ से चुनाव लड़े उस समय जनसंघ से चुनाव लड़ना पड़ा कठिन था उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वव्यापी नेता है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले माफियाओं का राज था।  24 माफिया जेल में है जबकि अन्य माफिया दूसरे प्रदेशों में शरण ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देश और प्रदेश की सरकार को गरीब किसानों की सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में किसानों को 18 से 22 घंटे बिजली दी सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था की सिलेंडर उपलब्ध कराएं उत्तर प्रदेश को नकल विहीन परीक्षा का केंद्र बनाया 4 लाख 12 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी। 15 लाख को आईटी सेक्टर में नौकरी दी 30 लाख को निजी उद्योग में नौकरी दी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी पहचान बनाने के लिए एकता समन्वय स्थापित किया।

यह भी पढ़ें: बागपत : चौधरी चरण सिंह व राजेश पायलट की प्रतिमा स्थापना को लेकर सियासी माहौल गरमाया, रालोद ने किया पंचायत का एलान

उन्होंने राहुल गांधी प्रियंका गांधी अखिलेश यादव और मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि यह वह लोग हैं जो चुनाव के दौरान ही दिखाई देते हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के बारे में बोलते हुए कहा कि अजीत सिंह चुनाव से पहले किसानों के बीच में क्यों नहीं दिखाई देते आज ही चुनाव में क्यों दिखाई दे रहे हैं, सिर्फ चुनावी एजेंडे को देख कर काम करते है।

उन्होंने भाजपा के विधायकों से  कहा कि जनता के बीच जाएं और जनता की समस्याओं का निस्तारण कराएं उप मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री सुनील भरला और उनके परिवार द्वारा जन संघ भाजपा में दिए गए योगदान की भी सराहना की है।

कहा कि गांव में शौचालय बनाए जा रहे हैं सड़कों पर काम किया जा रहा है सपा सरकार का बकाया गन्ना भुगतान भाजपा सरकार ने किया अब किसानों को गन्ने डालने के बाद भी स्थान मिला है। लोक डाउन के दौरान भाजपा सरकार ने 42 लाख श्रमिकों को घर तक सुरक्षित पहुंचाया।

प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश पर योगी आदित्यनाथ जी ने लॉकडाउन किया। लोग कहते हैं आपने थाली क्यों बजाया, लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए उपयोग किया। लोगों में विश्वास करने के लिए मास्क लगाने की प्रेरणा दी गई। 42 लाख बुलाकर उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई एक करोड़ 18 लाख लोगों को मनरेगा में रोजगार देने का काम किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed