फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Depot incharge in trouble in scrap case

स्क्रैप चोरी में फंसे डिपो प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 02 Apr 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Depot incharge in trouble in scrap case
स्क्रैप चोरी में फंसे डिपो प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

मेरठ। स्क्रैप चोरी और बेकसूर संविदा चालक को बिना अधिकार हटाने के मामले में फंसे नगर निगम डिपो प्रभारी पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। मंडलायुक्त के निर्देश पर जारी जांच में डिपो प्रभारी के खिलाफ जहां स्क्रैप चोरी के सबूत मिले हैं, वहीं संविदा चालक को हटाने के लिए नगर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर करने का भी जिम्मेदार पाया गया है। इस मामले में जांच अधिकारी अपर नगर आयुक्त ने तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। मामला खुलने पर नगर निगम में हड़कंप मचा है।
यह मामला पिछले साल का है। दिल्ली रोड डिपो प्रभारी गजेंद्र सिंह ने डीजल और स्क्रैप चोरी का आरोप लगाकर संविदा चालक संदीप कुमार को हटा दिया था और उसके खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। संदीप ने इस मामले की शिकायत मंडलायुक्त से लेकर शासन तक की थी। शासन के जवाब तलब के बाद जांच कराई गई तो पता चला कि संदीप को फंसाने की साजिश की गई थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान डिपो प्रभारी गजेंद्र सिंह साक्ष्य मांगे तो उन्होंने नगर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर करके साक्ष्य की फोटो प्रति मुहैया कराई। मामले का खुलासा होने के बाद जांच अधिकारी अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने डिपो प्रभारी को नोटिस जारी करके चार बिंदुओं पर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रैप चोरी होने पर भी इसकी सूचना विभागाध्यक्ष को न देने के साथ ही एफआईआर दर्ज नहीं कराने, बिना अधिकार संविदा चालक को हटाने, जांच के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चोरी के साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने और संदीप को हटाने के संबंध में नगर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर वाले प्रपत्र की मूल कापी की बजाय छाया प्रति उपलब्ध कराना शामिल है। डिपो प्रभारी को इन सभी बिंदुओं पर स्पष्टीकरण देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed