फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   depite the warnings the teachers are not even checking copies

चेतावनी के बावजूद आधे शिक्षक भी नहीं जांच रहे कॉपियां

Fri, 22 May 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
depite the warnings the teachers are not even checking copies
मेरठ। रेड जोन में शामिल मेरठ में बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की 41,511 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। आज 2,788 परीक्षकों में से 1356 परीक्षक सेंटरों पर पहुंचे। डीआईओएस की चेतावनी के बाद भी अभी तक 52 फीसदी शिक्षक मूल्यांकन में शामिल नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मेरठ में पांच सेंटर बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज सदर, सेंट जोजफ इंटर कॉलेज, केके इंटर कॉलेज और राम सहाय इटर कॉलेज शामिल हैं। पांचों सेंटरों पर 5,21526 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इन सेंटरों पर कुल 2788 परीक्षक हैं। शासन की सख्ती के बाद भी सभी परीक्षक मूल्यांकन में शामिल नहीं हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को 1356 शिक्षकों ने मूल्यांकन में भाग लिया। पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर अब तक 1,41,689 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। 27.17 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन

एसडी सदर में परीक्षक को रात में रुकने की दी अनुमति
मूल्यांकन केंद्रों पर काफी दूर से भी परीक्षक आ रहे हैं। एसडी सदर में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा के शिक्षक सतेंद्र कुमार और विकास चौहान ने रात में रुकने की अनुमति मांगी थी। इस पर प्रधानाचार्य सुदीप कुमार ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में उत्तर पुस्तिकाओं और परीक्षकों की स्थिति
स्कूल - उत्तर पुस्तिकाएं - आज चेक हुई उत्तर पुस्तिकाएं - कुल शिक्षक - आज आए शिक्षक
राजकीय इंटर कॉलेज - 90459 - 6504 --- 431 - 244
राम सहाय इटर कॉलेज - 98850 - 6466 -- 597 - 233
एसडी इंटर कॉलेज सदर - 112204 - 8545 -- 511 - 301
सेंट जोजफ इंटर कॉलेज - 95395 - 6659 -- 568 - 267
केके इंटर कॉलेज - 124618 - 13337 -- 681 - 311
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed