फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Departmental officers will die on raw alcohol death

कच्ची शराब से मौत पर नपेंगे विभागीय अधिकारी

Sun, 01 Sep 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Departmental officers will die on raw alcohol death
कच्ची शराब से मौत पर नपेंगे विभागीय अधिकारी
विज्ञापन

मेरठ। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा है कि यदि कच्ची शराब से किसी की मौत होती है तो विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई होगी। शराब के ठेकों पर अब न तो ओवर रेट का खेल चलेगा और न कोई मनमानी बर्दाश्त होगी।
शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान आबकारी मंत्री ने कहा कि राजस्व के लक्ष्य को पूरा करना प्राथमिकता है। बाहरी प्रदेशों की शराब की बिक्री उत्तर प्रदेश में नहीं होने दी जाएगी। दिल्ली और हरियाणा से आने वाली शराब में यदि आबकारी विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी। जिले और मंडल स्तर पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। आबकारी विभाग में अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकताओं को समझना होगा। विभागीय लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग का सहयोग जरूरी
आबकारी मंत्री ने कहा कि आबकारी विभाग के पास संसाधनों की कमी है। पर्याप्त स्टाफ और गाड़ियां नहीं हैं, इसलिए हमें पुलिस विभाग का सहयोग बहुत जरूरी है। पुलिस के सहयोग से ही शराब तस्करों पर कार्रवाई की जाती है। हरियाणा और दिल्ली की सीमा नजदीक होने पर शराब तस्करी कर लाई जाती है। इसे रोकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर में चलाएं अभियान
आबकारी मंत्री ने मंडलीय समीक्षा बैठक में कहा कि शराब तस्करी रोकने के साथ ही खादर में कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए। राजस्व लक्ष्य पूरा करें। इस दौरान संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेशमणि त्रिपाठी, उप आबकारी आयुक्त एससी पटेल, जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार सहित मंडल के सभी छह जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री के काफिले ने मारी टक्कर
सर्किट हाउस के बाहर आबकारी मंत्री के काफिले में सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। लेकिन उसके बाद भी आरोपी चालक गाड़ी दौड़ाकर सर्किट हाउस ले गया। बाइक सवार रिजवान निवासी लालकुर्ती घायल हो गया। रिजवान कोरियर कंपनी में काम करता है। सर्किट हाउस के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी ने सड़क पर पड़े रिजवान को उठाया। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed