फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulma is angry with the picture of God's on the wedding card

शादी के कार्ड पर भगवान की तस्वीर छपवाने की इजाजत नहीं देती शरीयत: देवबंदी उलमा

Fri, 26 Apr 2019 01:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulma is angry with the picture of God's on the wedding card
देवबंद

शाहजहांपुर में एक मुस्लिम परिवार द्वारा शादी के कार्ड पर भगवान श्रीराम व सीता जी की तस्वीर छपवाने को लेकर जहां लोग इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बता रहे हैं। वहीं, उलमा का कहना है कि इस तरह से भगवान राम और सीता की तस्वीर छपवाना गलत है और शरीयत इसकी इजाजत नहीं देता है।

विज्ञापन


गुरुवार को मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि शादी के कार्ड पर भगवान श्रीराम व सीता जी की तस्वीर छपवाना मुसलमानों की शान नही है। इस तरीके से देवी देवताओं की तस्वीर कार्ड के ऊपर छपवाना यह दूसरों लोगों की शान है। कहा कि यह हमारे हिंदू भाईयों के भगवान है जिनको वो बडे़ आदर ओर सम्मान के साथ मानते हैं। हम भी उनका सम्मान करते हैं। लेकिन मुसलमानों का इस्लाम इस चीज की इजाजत नही देता कि वो इस तरीके के कोई भी तस्वीर शादी के कार्ड या किसी भी चीज के ऊपर छपवाएं। जिस मुस्लिम परिवार ने ऐसा किया है, उन्हें इन चीजों से परहेज करना चाहिए और उन कार्डों के स्थान पर दूसरे कार्ड छपवाने चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज चिलोआ गांव निवासी इबादत अली की बेटी रूखसार बानो की 30 अप्रैल को शादी होनी है। इबादत अली ने बेटी की शादी के कार्डों पर भगवान राम और सीता जी की तस्वीर छपवाकर लोगों को शादी में आने का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed