{"_id":"5b9a299e867a557f015d1dbd","slug":"deobandi-ulema-got-angry-on-mosque-sealed-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद सील किए जाने पर आगबबूला हुए देवबंदी उलेमा, कहा मुल्क में घोला जा रहा जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद सील किए जाने पर आगबबूला हुए देवबंदी उलेमा, कहा मुल्क में घोला जा रहा जहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 13 Sep 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
देवबंदी उलमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम द्वारा मस्जिद को सील किए जाने को लेकर देवबंदी उलेमा ने सख्त नाराजगी जताई है। उलेमा का कहना है कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें इस मुल्क के अंदर जहर घोल रही हैं, जो हिंदू-मुस्लिम एकता के मिशन को खत्म करने की नाकाम कोशिश है। जानें क्या बोले उलेमा :-
विज्ञापन
दारुल उलूम अशरफिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती अथर कासमी का कहना है कि गुरुग्राम में मस्जिद को सील किया जाना सरकार की नाकामी साबित करता है और इससे यह भी साफ हो जाता है कि सरकार वहां दोगली पॉलिसी अपना रही है। उन्होंने कहा कि मुल्क में कुछ फिरकापरस्त ताकतें लगातार जहर घोलने का काम कर रही हैं। उनकी कोशिश है कि मुल्क में चलाए जा रहे हिंदू-मुस्लिम एकता के मिशन को हर हाल में खत्म कर दिया जाए। लेकिन उन्हें अपनी कोशिशों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
मुफ्ती अथर ने कहा कि केंद्र हो या फिर राज्य सरकारें सभी साजिश के तहत कभी मदरसों तो कभी मस्जिदों को निशाना बना रही हैं। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें इसका लाभ मिल सके। लेकिन अब देश की जनता समझ चुकी है कि उन्हें आपस में लड़वाकर राजनीतिक उल्लू सीधा किया जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/