जैश आतंकियों की गिरफ्तारी पर देवबंदी उलमा का बड़ा बयान, कहा- दारुल उलूम से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद कुछ हिंदू संगठनों द्वारा विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम को बदनाम किए जाने के प्रयास करने पर देवबंदी उलमा का कहना है कि जिन लोगों को एटीएस ने पकड़ा उनका किसी भी मदरसे से कोई ताल्लुक नहीं है। कुछ लोग देश का माहौल खराब करने की आतंकियों की मंशा को पूरा कर रहे हैं।
गुरुवार को नगर के मोहल्ला खानकाह में स्थित नाज मंजिल से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों की गिरफ्तारी को कुछ हिंदू संगठनों के द्वारा दीनी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम से जोड़े जाने को लेकर उलमा ने इसकी कड़ी निंदा की है। मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती हय्यान कासमी ने कहा कि एटीएस ने जिन दो लोगों को पकड़ा है उनका दारुल उलूम तो क्या किसी भी मदरसे में दाखिला नहीं है। उनके देवबंद से पकड़े जाने के लिए किसी भी तरह से दारुल उलूम को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
उन्होंने कहा कि अगर कोई यहां आकर चुपचाप किराये पर कमरा लेकर रहने लगता है तो उसमें दारुल उलूम की क्या जिम्मेदारी है। हां अगर इसमें कोई दारुल उलूम का छात्र होता तो कुछ कहना सही था, लेकिन जब उनका दारुल उलूम से कोई ताल्लुक ही नहीं है तो फिर क्यों कुछ लोग दारुल उलूम को बदनाम कर देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। देश का माहौल खराब हो यही आतंकियों की मंशा है। जो आतंकवादी चाहते हैं वो आप खुद ही पूरा कर रहे हैं।
मुफ्ती हय्यान ने कहा कि हमारी सरकार और पुलिस अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रही है। अराजकता फैलाने के बजाए हम सभी को सरकार और पुलिस का सहयोग करना चाहिए। देश का माहौल खराब करने वाले कार्य करके हम सरकार का नहीं बल्कि आतंक फैलाने वाला का साथ दे रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/