{"_id":"5cd1dd0dbdec22078775ae89","slug":"deobandi-ulama-is-angry-from-the-statement-on-burqa-of-swami-agnivesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी अग्निवेश के बुर्के वाले बयान से देवबंदी उलमा सख्त नाराज, कहा- मांगनी चाहिए माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी अग्निवेश के बुर्के वाले बयान से देवबंदी उलमा सख्त नाराज, कहा- मांगनी चाहिए माफी
Wed, 08 May 2019 01:29 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 May 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
देवबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाजी स्वामी अग्निवेश के बुर्के को लेकर दिए गए विवादित बयान पर उलमा ने कड़ा एतराज जताया है। उलमा का कहना है कि अग्निवेश ने इस तरह की बयानबाजी कर मुसलमानों के दिलों को ठेस पहुंचाई है इसलिए उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि स्वामी अग्निवेश की जितनी निंदा की जाए कम है। आजकल बुर्के को लेकर जिस तरह से राजनीति हो रही है वो सरासर गलत है। कुछ लोगों ने इन चीजों को धंधा बनाया हुआ है। यह लोग धर्म की आजादी को मोहरा बनाकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। चुनाव आयोग को चाहिए कि वह विवादित बयान देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि हम स्वामी अग्निवेश को बड़ा ही अच्छा और सेक्यूलर आदमी समझते थे, लेकिन उनकी बयानबाजी से साफ हो गया कि वह आरएसएस और भाजपा की बोली बोल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुर्के पर पाबंदी लगाना शरीयत और इस्लाम पर पाबंदी लगाना है। स्वामी अग्निवेश को मुसलमानों से माफी मांगनी चाहिए और यदि वह ऐसा नहीं करते तो हर स्तर पर उनका विरोध किया जाएगा।
बता दें कि स्वामी अग्निवेश ने भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने के दौरान बुर्के को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बुर्के में महिलाएं जंतु जैसी नजर आती हैं। इन्हें देखकर डर लगने लगता है। इसलिए पूरी दुनिया में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/