फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband, Maulana Madani targets investigation agencies, says right person should not be arrested

देवबंद से बोले मौलाना- गलत साबित होने पर फंसाने वालों के गले में पड़ना चाहिए फंदा

Fri, 28 Dec 2018 08:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Dec 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Deoband, Maulana Madani targets investigation agencies, says right person should not be arrested
मौलाना सैय्यद अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला

दहशतगर्दी के इल्जाम में मुस्लिम नौजवानों की गिरफ्तारी को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने जांच एजेंसियों पर बड़ा हमला किया है।

विज्ञापन


मदनी का कहना है कि अगर कोई देश विरोधी है तो उसे जो चाहे सजा दे दो, लेकिन अगर वह कोर्ट से बाइज्जत बरी होते हैं तो उनको पकड़ने वालों के गले में फंदा पड़ना चाहिए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता में मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए मुस्लिम नौजवान दोषी हैं या नहीं यह कोर्ट फैसला करेगी। वह बताएगी कि जो सबूत पेश किए गए हैं उनकी अहमियत क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मने बार-बार देखा कि इस तरह के मामले में एनआईए और पुलिस की तरफ से जो सबूत पेश किए जाते हैं उनकी कोर्ट में कोई अहमियत नहीं होती और सही पैरवी होने के चलते गिरफ्तार किए गए लोग लोअर कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और एनआईए कोर्ट से बाइज्जत बरी कर दिए जाते हैं। मदनी ने मीडिया पर भी सवाल खड़ा किया। 

उन्होंने कहा कि मीडिया उनके बरी होने को नहीं दिखाता, जबकि उनके पकड़े जाने पर यह साबित किया जाता है कि यह मास्टर माइंड था, यह प्राइम मिनिस्टर का कत्ल करना चाहता था और मुल्क में धमाके करना चाहता था।

मौलाना मदनी ने कहा कि हम इसको धड़ल्ले से कहते हैं कि अगर कोई वास्तव में देश विरोधी है तो वह सजा का हकदार है उसे जो चाहे सजा दे दो, लेकिन अगर कोई देश विरोधी नहीं है और पुलिस, मीडिया या खुफिया एजेंसियां उनको गलत लाकर खड़ा कर देती है और कोर्ट में यह साबित हो जाता है कि यह केस गलत है तो इस सूरत में जो इस तरह का जुर्म करने वाले हैं उनका जुर्म भी कोई कम नहीं है। जिन्होंने उन्हें असली गुनहगार साबित करने की कोशिश कि है उनके गले में भी फंदा पड़ना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मुसलमानों की परेशानियां बढ़ रही हैं, लेकिन जो लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं उनका कुछ नहीं हो रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed