फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deoband: A case field against 7 boys after firing in Protest against obscene remarks to girls

देवबंद: अश्लील फब्तियां कसने के विरोध में मनचलों ने की फायरिंग, 7 के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 10 Oct 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 10 Oct 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
Deoband: A case field against 7 boys after firing in Protest against obscene remarks to girls
- फोटो : अमर उजाला

देवबंद में ट्यूशन से घर लौट रहीं छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने का विरोध करने पर सात युवकों ने एक व्यक्ति  के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया। उसने फोन कर डायल-100 पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

विज्ञापन


महमूदपुर गांव निवासी सोनू बुधवार को ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के दो युवक अपने साथियों के साथ मिलकर सुबह के समय स्कूल कालेज जाने वाले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। लोगों ने उन्हें कई बार समझाया भी। लेकिन वे हरकतों से बाज नहीं आए। 
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार शाम गांव की छात्राएं ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहीं थीं। तभी रास्ते में पहले से साथियों के साथ खड़े युवकों ने अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। उस समय वह भी वहीं मौजूद था। जब उसने विरोध किया तो वह धमकी देकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू के मुताबिक बुधवार सुबह 10.15 बजे ये युवक अपने पांच साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता करने लगे। जब वह बाहर निकला तो इन लोगों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल बाल बच गया। 


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed