Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dense fog increased difficulties, rain and hail increased the cold at night.

Meerut News: घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, रात में बारिश और ओले ने बढ़ाई ठंड

Sun, 01 Feb 2026 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dense fog increased difficulties, rain and hail increased the cold at night.
मेरठ..कंवलजीत..देररात 1 बजे बेगमपुल छेत्र में बरसात के साथ गिरे जबरदस्त ओले......संवाद
शहर में लगभग 15 दिन बाद घने कोहरे ने दस्तक दी। शनिवार देर रात 12:30 बजे तेज बारिश के साथ ओले पड़े। इससे ठिठुरन बढ़ गई। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह करीब 10 बजे तक वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे के साथ सर्दी ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन का तापमान 6.3 डिग्री गिर गया। रात का पारा भी कम हुआ। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम ने फिर से करवट ली है। रविवार को भी लगभग 5 मिमी बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से कोहरा साफ होगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा की रही। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 164, गंगानगर में 115, पल्लवपुरम में 180, बेगमपुल पर 173, दिल्ली रोड 179 एक्यूआई दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन


रेल यातायात प्रभावित
मेरठ। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी रही जिससे मेरठ से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से पहुंचीं। शनिवार को संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 6:25 बजे के बजाय करीब 8:33 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंची, यानी लगभग दो घंटे की देरी हुई। वहीं प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सुबह 8:20 बजे के स्थान पर 9:20 बजे पहुंची, जिससे यात्रियों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा शालीमार मलानी एक्सप्रेस भी एक घंटा देरी से आई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed