फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dense Fog Engulfs Meerut, Low Visibility Disrupts Morning Traffic

Meerut Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा मेरठ, सुबह 10 बजे तक सड़कों पर छाई रही धुंध

Thu, 18 Dec 2025 12:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 18 Dec 2025 12:27 PM IST
सार

मेरठ में गुरुवार को सुबह से ही घने कोहरे के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई, शहर में सुबह से ही घने कोहरे की मोटी परत छाई रही जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
Dense Fog Engulfs Meerut, Low Visibility Disrupts Morning Traffic
दिन भर छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार की सुबह मेरठ में घने कोहरे के साथ शुरू हुई। सुबह से ही कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। हालात ऐसे रहे कि सुबह करीब 10 बजे तक दृश्यता बेहद कम बनी रही और वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा।

विज्ञापन

 

घने कोहरे और बढ़ती ठंड के कारण सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिली। बेगमपुल की ओर से निकलने वाले लोग खासा परेशान नजर आए। कोहरे की वजह से वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए, वहीं ठिठुरन से बचने के लिए लोग जगह-जगह आग जलाकर खुद को गर्म करते दिखे।

विज्ञापन

 

मौसम में अचानक आई ठंड और कोहरे के चलते बुजुर्गों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed