फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dense fog and cold wave increased the chill, slowing down the speed of vehicles on the highway.

Meerut News: घने कोहरे और शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन, हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Dense fog and cold wave increased the chill, slowing down the speed of vehicles on the highway.
माल रोड ​स्थित सीडीए ऑफिस के सामने एक चाय की दुकान पर सुबह 11 बजे भयंकर ठंड के चलते आग का सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। कुछ दिन की राहत के बाद मंगलवार सुबह फिर से घना कोहरा छाया रहा। इससे दिल्ली-देहरादून हाईवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह दस बजे तक अधिकतर वाहन रेंगते हुए चले। दृश्यता काफी कम होने के कारण वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। इस हालात में राहगीर सर्दी से परेशान रहे। वहीं, शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री तक गिर गया। लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए।
मंगलवार को सुबह से ही ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिनभर चली शीतलहर और गलन वाली ठंड से कंपकंपी छूटती रही। दिन ढलते ही कोहरा दिखाई देने लगा और ठंड का असर बढ़ता गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आने वाले कुछ दिनों तक घना कोहरा और शीतलहर का असर जारी रह सकता है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बढ़ा प्रदूषण का स्तर
सोमवार को एक्यूआई का स्तर 189 था। यह मंगलवार को बढ़कर 260 के स्तर पर पहुंच गया। शहर के गंगानगर में 186, जयभीम नगर में 306, पल्लवपुरम 287, बेगमपुल 191, दिल्ली रोड पर 216 एक्यूआई दर्ज किया गया। नए साल के शुरुआत से ही प्रदूषण का स्तर काफी खराब चल रहा है। दिन का तापमान सीजन में दूसरी बार 15 डिग्री के पास पहुंचा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तापमान ओर गिर सकता है।

माल रोड स्थित सीडीए ऑफिस के सामने एक चाय की दुकान पर सुबह 11 बजे भयंकर ठंड के चलते आग का सहारा

माल रोड स्थित सीडीए ऑफिस के सामने एक चाय की दुकान पर सुबह 11 बजे भयंकर ठंड के चलते आग का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed