फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dengue attack intensifies, 12 patients found

Meerut News: डेंगू का हमला तेज, 12 मरीज मिले

Fri, 18 Oct 2024 04:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Dengue attack intensifies, 12 patients found
मेरठ। डेंगू का हमला तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को डेंगू के 12 मरीज मिले। ये मरीज पल्हेड़ा, जानी, दौराला, कुंडा, शकूर नगर, ब्रह्मपुरी, राजेंद्र नगर, लल्लापुरा, तहसील तारापुरी और लखीपुरा आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखारग्रस्त लोगों के रक्त सैंपल लिए हैं। वहां एंटी लारवा स्प्रे और फॉगिंग कराई गई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल डेंगू का ज्यादा प्रकोप था। 2023 में अक्टूबर तक 1098 मरीज मिले थे। इस बार अब तक 56 मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल में डेंगू वार्ड बनाया हुआ है। हालांकि अभी तक डेंगू का कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन


डेंगू से सावधान रहें...

अक्तूबर और नवंबर के महीने में खतरा ज़्यादा रहता है। डेंगू एडीज मच्छरों से फैलता है, जो जीका और चिकनगुनिया जैसे वायरस भी फैलाते हैं। मच्छर डेंगू बुखार से पीड़ित किसी व्यक्ति को काटता है और फिर किसी और को काटता है, जिससे वह व्यक्ति संक्रमित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार होना।
- आंखों के पीछे तेज दर्द होना।
- मतली या उल्टी होना।
- मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना।
- शरीर पर लाल भूरे रंग के चक्कते होना।

बचाव
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- शरीर को ज्यादा ढकने वाले पूरी बाजू के कपड़े पहने।
- घर में या आसपास जलभराव न होने देना।
- घर के गमलों, फ्रिज की ट्रे व कूलर का पानी सप्ताह में दो बार बदले।
- बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed