{"_id":"5d8fbf468ebc3e93d62b094b","slug":"dengue-attack-continues-four-new-patients-found-meerut-news-mrt4457974135","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का हमला जारी, चार नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का हमला जारी, चार नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का हमला जारी, चार नए मरीज मिले
मेरठ। डेंगू का हमला लगातार जारी है। शनिवार को जिला अस्पताल की लैब में चार लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई। इस साल अब तक 47 मरीज मिल चुके हैं। इनमें सात मरीज अन्य जिलों के हैं और 40 मेरठ जिले के हैं।
नए मरीजों में 50 वर्षीय व्यक्ति पूठी गांव का है। 28 और 23 वर्षीय युवक कृष्णानगर और पुर्वा फैयाज अली के रहने वाले हैं। इनके अलावा अमरोहा निवासी 30 साल के युवक को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू से बचने के लिए बचाव और सही समय पर सही इलाज बहुत जरूरी है। पहले तो कोशिश की जानी चाहिए कि एडीज मच्छरों को पैदा होने से ही रोका जाए। इसके लिए घर और उसके आसपास पानी न जमा होने दें। दूसरे, एडीज मच्छरों के काटने से बचाव करें। ऐसे कपड़े पहने जिससे शरीर का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ढका रहे। रात को सोते समय मच्छरदानी लगाएं। जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश का कहना है कि मलेरिया विभाग शहर और देहात में फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे करा रहा है, ताकि मच्छर न पनपें।