{"_id":"5d6ade6a8ebc3e01376a7d18","slug":"dengue-attack-another-patient-victim-meerut-news-mrt440989033","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डेंगू का वार, मेरठ में एक और मरीज हुआ शिकार, आसपास न पनपने दें मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डेंगू का वार, मेरठ में एक और मरीज हुआ शिकार, आसपास न पनपने दें मच्छर
Sun, 01 Sep 2019 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ में डेंगूू के एक और मरीज की जिला अस्पताल की लैब में पुष्टि हुई है। इस साल यह चौथा मामला है। इससे पहले 17 अगस्त को दो और 24 अगस्त एक मरीज मिला था।
विज्ञापन
डेंगू का मरीज जैनपुर थाना परतापुर क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी उम्र 42 साल है। जिला अस्पताल में शनिवार को इनका ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया। जिसमें डेंगू पॉजिटिव आया। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
मेरठ में डेंगू के मरीज साल 2016 में 183, साल 2017 में 660 और 2018 में 153 मिले थे। बुखार में घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार मरीज को डेंगू नहीं होता, सामान्य बुखार होता है। सामान्य बुखार में भी प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, जिसे कई बार डेंगू के लक्षण मान लिया जाता है, जिससे मरीज और उसके परिवारवाले परेशान हो जाते हैं, जबकि हर बुखार डेंगू या चिकनगुनिया नहीं होता है।
विज्ञापन