फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstration with torches and sticks

Meerut News: टॉर्च और डंडे लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 03 Jan 2026 08:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 03 Jan 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Demonstration with torches and sticks
गंज बाजार में जलभराव से परेशान लोग, शिकायतों पर भी नहीं होती सुनवाई
विज्ञापन

-टोर्च और डंडा लेकर तलाशना पड़ रहा निकलने का रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के गंज बाजार में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। शनिवार को इस दौरान उन्होंने हाथों में डंडे और मोबाइल की टॉर्च लेकर पानी भरी सड़क पर रास्ता तलाशते हुए नगर पालिका की उदासीनता के खिलाफ विरोध किया।

गंज बाजार में सामान खरीदने के लिए देहात क्षेत्र के ग्रामीण भारी संख्या में आते हैं, लेकिन नालियों के चोक होने के कारण सड़कों पर जलभराव से परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। पिछले कुछ समय पहले नगर पालिका द्वारा सफाई अभियान चलाया गया था, लेकिन अब स्थिति फिर पहले जैसी हो गई है। मोहल्ला निवासी हनीफ राणा, मनोज तालियान, मनोज सोम, राजकुमार सोम, मुकेश सोम का कहना है कि जल निकासी की दुरुस्त व्यवस्था न होने और नालियों की सफाई न होने के कारण सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है। रात के समय जलभराव के बीच से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इसी को लेकर शनिवार को स्थानीय लोग मजबूरी में टॉर्च और डंडों के सहारे सड़क पर चलकर समस्या को सार्वजनिक करने की कोशिश की। चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मामला सच है तो तुरंत समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed