फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstration was held by tying cattle in the Nagar Panchayat office premises.

Meerut News: नगर पंचायत दफ्तर परिसर में गोवंश बांधकर किया प्रदर्शन

Fri, 16 Jan 2026 08:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 16 Jan 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Demonstration was held by tying cattle in the Nagar Panchayat office premises.
सरूरपुर। नगर पंचायत खिवाई में गोवंश को लेकर पहुंचे गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता। संवाद
नवर्निमित गोशाला में गोवंश को न रखने पर भड़के गो रक्षा दल कार्यकर्ता, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भी जताया विरोध
विज्ञापन

-अधिशासी अधिकारी ने 27 तक गोशाला शुरू करने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा खिवाई स्थित नवनिर्मित गोशाला में पशुओं को नहीं रखने पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए नगर पंचायत पर प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने कस्बे में घूम रहे गोवंश को पकड़कर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बांध दिया और जमकर नारेबाजी की। अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर गोशाला को जल्द से चालू करने की मांग की है।

शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे गोरक्षा दल के कार्यकर्ता रोहित, विक्रम सिंह और जितेंद्र सिंह आदि ने बताया कि नगर पंचायत ने वर्ष 2023 में कस्बे के बाहरी छोर पर गोशाला का निर्माण शुरू कराया थाए लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सर्दी में ठिठुर रहे गोवंश को गोशाला तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कस्बे में बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों और गलियों में खुलेआम घूम रहे है। उनकी वजह से दुर्घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध कस्बे में घूम रहे गोवंश को पकड़कर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बांध दिया और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज बजरंगी ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन सरकार की गोवंश संरक्षण से जुड़ी नीतियों को लागू करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। सरकार लगातार गोवंश को गोशाला में समुचित देखभाल की बात कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गोवंश को आश्रय स्थल तक नहीं पहुंचाया तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी हरि नारायण का कहना है कि अस्थाई तौर काफी संख्या में गोवंशों को गोशाला में रखा गया है। 27 जनवरी तक गोशाला को चालू कर दिया जाएगा। गौशाला में बचा कार्य तेजी के साथ पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed