फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstration on Parliament Street from protest against laws filed on Dalits, Bhim Army announced

दलितों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में 18 से संसद मार्ग पर धरना, भीम आर्मी ने किया ये ऐलान

Mon, 16 Apr 2018 11:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 Apr 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on Parliament Street from protest against laws filed on Dalits, Bhim Army announced
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न

सहारनपुर में भीम आर्मी ने 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान दलित समाज के लोगों पर दर्ज हुए मुकदमों के विरोध में एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बार भीम आर्मी ने विरोध जताने के लिए संसद मार्ग को चुना है। भीम आर्मी ने 18 अप्रैल को संसद मार्ग पर बेमियादी धरने का ऐलान किया। मुकदमे वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा।  

विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल ने बताया कि दो अप्रैल को देश भर में दलित समाज ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया। लेकिन बाहरी लोगों ने आंदोलन में शामिल होकर माहौल खराब करने की कोशिश की। कई जगह पर पुलिस प्रशासन की गलती की वजह से कई जगह हिंसा हुई। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में कहीं कोई तोड़फोड़ और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। गांव बाबैल बुजुर्ग में पुलिस की गलती की वजह से थोड़ा हंगामा हुआ। इसके बावजूद पुलिस ने सहारनपुर में 900 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसी तरह मुजफ्फरनगर, मेरठ और हापुड़ आदि जिलों में बेकसूर दलितों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस प्रशासन के इस मनमाने रवैये के खिलाफ भीम आर्मी ने 18 अप्रैल को दिल्ली में संसद मार्ग पर शांतिपूर्ण धरना देने का निर्णय लिया है। भीम आर्मी के सभी प्रदेशों के अध्यक्षों के साथ बैठक हो चुकी है। देश भर से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। यहां पर गिरफ्तारी दिए जाने की भी योजना है।
विज्ञापन


पढ़ें : 'रावण' ने किया जेल में भूख हड़ताल ऐलान, पुलिस-प्रशासन को दी ये चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों पर अभद्रता का आरोप

Demonstration on Parliament Street from protest against laws filed on Dalits, Bhim Army announced
भीम आर्मी

18 अप्रैल के आंदोलन को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में विनय रत्न कह रहे है कि दो अप्रैल की घटना में पुलिस प्रशासन ने बेगुनाह दलितों पर मुकदमे दर्ज किए हैं। समाज के लोग जब पुलिस प्रशासन के पास मुकदमे वापस करने की मांग लेकर पहुंच रहे हैं तो अधिकारी बदसलूकी कर रहे हैं। दलितों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि 18 अप्रैल को संसद मार्ग पर होने वाला धरना तब तक जारी रहेगा। जब तक दो अप्रैल की घटनाओं में दर्ज किए गए मुकदमे वापस न हो जाएं।  

12 हजार का इनामी है विनय रत्न  
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न की पुलिस को एक साल से तलाश है। कई बार वह पुलिस के सामने से होकर निकल गए। लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखा सकी। पुलिस की तरफ से उन पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित है। फिलहाल पुलिस उनके घर की कुर्की की तैयारी कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed