{"_id":"61497a641f6d8340ae2eb827","slug":"demonstration-of-employees-on-commissionerate-regarding-the-recovery-of-the-missing-student-of-meerut-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्यशैली पर सवाल: मेरठ कॉलेज के लापता छात्र की बरामदगी को लेकर कर्मचारियों का कमिश्नरी पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्यशैली पर सवाल: मेरठ कॉलेज के लापता छात्र की बरामदगी को लेकर कर्मचारियों का कमिश्नरी पर प्रदर्शन
Tue, 21 Sep 2021 11:53 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:53 AM IST
सार
मेरठ के मेरठ कॉलेज के लापता छात्र को एक सप्ताह बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। इससे कॉलेज के कर्मचारियों और छात्रों में रोष है। मंगलवार को मेरठ कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
लापता छात्र की बरामदगी को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ कॉलेज के लापता छात्र की बरामदगी को लेकर मेरठ कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों ने मंगलवार को कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए साथ ही जल्द से जल्द छात्र की बरामदगी की मांग की। यही नहीं कॉलेज के कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेरठ कॉलेज के कर्मचारी नारायण हरि शर्मा का पुत्र विष्णु शर्मा 14 सितंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों के काफी तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में ढीला रवैया अपना रही है और उचित कार्यवाही नहीं कर रही है।
विज्ञापन
वहीं पूरे मामले को लेकर कॉलेज के कर्मचारियों और छात्रों में रोष है। इसे लेकर मेरठ कॉलेज के कर्मचारियों ने आज कार्य का बहिष्कार करते हुए कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाए और जल्द से जल्द छात्र की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन