फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstration of allottees with empty buckets, will lockout

Meerut News: खाली बाल्टी के साथ आवंटियों का प्रदर्शन, करेंगे तालाबंदी

Thu, 20 Apr 2023 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of allottees with empty buckets, will lockout
मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन सेक्टर-5 के आवंटियों ने दो माह बाद भी पानी चालू न होने पर खाली बाल्टियों के साथ प्रदर्शन कर आवास विकास परिषद की लापरवाही का विरोध किया। आवंटी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि 22 फरवरी को जिलाधिकारी के सहयोग सेक्टर 5 के भवन व सेक्टर 2 के प्रधानमंत्री आवास वाद मुक्त कराया गया था, जिसके बाद आवास विकास अधिकारियों ने एक सप्ताह में आवंटियों को मूलभूत सुविधा बिजली-पानी मुहैया कराने का वायदा किया था।
विज्ञापन

अब लगभग 2 माह बीत जाने पर भी विभाग आवंटियों को पानी उपलब्ध नहीं करा पाया। पानी के कारण तमाम आवंटी अपने अर्धनिर्मित भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण नही पा रहे हैं। दो साल बाद भवनों के वाद मुक्त होने पर तमाम आवंटियों ने अपने भवनों पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है, जिसके लिए उन आवंटियों को रोज 700 रुपये प्रति टैंकर का भुगतान करना पड़ रहा है। बुधवार को खाली बाल्टी के साथ प्रदर्शन किया और आवास विकास को चेतावनी दी कि अगर रविवार तक सम्पूर्ण सेक्टर-5 में पानी की आपूर्ति सुचारू नही हुई तो आवंटी सोमवार को आवास विकास कार्यालय पर तालाबंदी कर देंगे। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, सुनील शर्मा, कार्तिक शर्मा, आभास कौशिक, सुरेंद्र सिंह, पंकज कौशिक, डॉक्टर विजयपाल सिंह, एन एल कर्दम, अनिल सिंह, संतोष कुमार, सोहन सिंह, राजेन्द्र वर्मा, संजय परमार, सरिता, बबीता, संतराम मौजूद रहे।
विज्ञापन


कॉलोनी में दुकानों के ऊपर अवैध निर्माण की शिकायत
पश्चिमी कचहरी मार्ग स्थित शिवलोक कॉलोनी के बाहर दुकानों के ऊपर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत प्राधिकरण उपाध्यक्ष से कॉलोनी वासियों ने की है। उनका कहना है कि पहले ही पार्किंग की जगह नहीं है और कॉलोनी के बाहर सड़क पर जाम लगा रहता है। दुकानों के ऊपर अवैध निर्माण से निकलना और भी मुश्किल हो जाएगा। उनका कहना है कि अवैध निर्माण करने वालों के पास प्राधिकरण से प्राप्त नक्शा भी नहीं है। दबंग व्यक्ति लगातार अवैध निर्माण कर रहे हैं। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, कमिश्नर, सांसद से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed