फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstration at the Collectorate regarding the problems of farmers

Meerut News: किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 06 Jan 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at the Collectorate regarding the problems of farmers
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में देकर समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि खरखौदा ब्लॉक के गांव खासपुर में पशुओं में फैली बीमारी से किसान परेशान है। इनकी रोकथाम के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाए। किसान महेश त्यागी ने बताया कि गांव में पशु बीमारी महामारी की तरह फैल गई है। जिला पशु चिकित्साधिकारी को सूचित करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। टीकाकरण में भ्रष्टाचार, आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान है। अजय त्यागी ने मांग रखीं कि मृत पशु का सर्वे कराकर पीड़ित किसान को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

सोनभद्र के किसानों को यमुना एक्सप्रेस वे का आवासीय प्लाट और अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए। नए भूमि अधिग्रहण के प्रावधान के अनुरूप 20 प्रतिशत विकसित भूमि, प्रभावित परिवारों को दिया जाए। गौतमबुद्धनगर व अन्य जिलों के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। डीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय त्यागी, उपाध्यक्ष संजय त्यागी, साहबुद्दीन, महेश त्यागी, विशाल त्यागी, सोनू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed