{"_id":"66907e6abbd7f6844e03b344","slug":"demonstration-at-the-collectorate-demanding-population-control-law-meerut-news-c-72-1-smrt1019-118558-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
मेरठ। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सतीश भड़ाना नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे सामाजिक वर्गों के बीच जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को मांग को लेकर लगभग 11 वर्षों से छोटे-बड़े धरना, प्रदर्शन, सांसद संवाद कार्यक्रम अभियान चला रहे हैं।
जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसी भीषण समस्या रोकने के लिए यह कानून जरूरी है। इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक मुख्य संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार एवं केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार भाटी, ओम कुमार, रामशरण भाटी, सुंदर भाटी, शुभम भाटी, जसपाल, रविन्द्र गुर्जर मौजूद रहे। संवाद