फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demolition of Sohrabgate bus stand will start in October, model will be built

अक्तूबर में टूटना शुरू हो जाएगा सोहराबगेट बस अड्डा, बनेगा मॉडल

Mon, 08 Sep 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Demolition of Sohrabgate bus stand will start in October, model will be built
मेरठ। गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट रोडवेज बस अड्डा अक्तूबर माह से टूटना शुरू हो जाएगा। इसके बाद यहां की सभी रोडवेज बसें शहर में अलग स्थान से चलेंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने मेरठ डिपो और गांधी आश्रम की खाली पड़ी जमीन पर सोहराबगेट बस अड्डे के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। मेरठ डिपो की जमीन से एनसीआरटीसी का सामान हटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सोहराबगेट बस अड्डे को हवाई अड्डे की तर्ज पर बनाने का निर्णय लिया है। यह बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जाएगा। बस अड्डे् के निर्माण का ठेका एक प्राइवेट कंपनी को दे दिया गया है। सोहराबगेट से लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, बुलंदशहर, हापुड़, राजस्थान आदि स्थानों के लिए 200 बसें चलती हैं।
विज्ञापन

मॉडल बस अड्डा निर्माण शुरू होने से पहले रोडवेज बस अड्डे की पुरानी बिल्डिंग को गिराया जाएगा। इसके लिए निर्माण कंपनी उप्र परिवहन निगम के अधिकारियों को बस अड्डे की जमीन खाली करने के लिए पत्र लिख चुकी है। पूरा प्रशासन बस अड्डे के लिए जमीन तलाश में जुट रहा है। अब से पहले कई स्थानों पर सोहराबगेट बस अड्डा संचालन के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्थानों से बस संचालन के लिए बने हैं प्रस्ताव

परिवहन निगम के अधिकारियों ने प्रशासन के साथ मिलकर अस्थाई सोहरागेट बस अड्डा संचालन के लिए मवाना, लोहियानगर, दिल्ली रोड भैसाली बस अड्डे के निकट मेरठ डिपो की जमीन और गढ़ रोड पर ही गांधी आश्रम की खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण करके प्रस्ताव तैयार कर चुके हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक का कहना है कि प्राथमिकता पर गांधी आश्रम और मेरठ डिपो की जमीन को लिया जा रहा है। दोनों स्थानों से बसों का संचालन शुरू होने पर यात्रियों को भी कोई परेशानी नहीं होगी। दीपावली से पहले सोहराबगेट बस अड्डा खाली कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed