फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to shift the Chaat Bazar of Surajkund

Meerut News: सूरजकुंड के चाट बाजार को शिफ्ट कराने की मांग

Fri, 06 Dec 2024 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Demand to shift the Chaat Bazar of Surajkund
मेरठ। व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। व्यापारियों ने डीएम के समक्ष समस्याओं के अंबार लगा दिए। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले पूर्व बैठकों में व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रकरणों पर की गई कार्रवाई के की समीक्षा की गई। लंबित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि व्यापारियों से संबंधित लंबित प्रकरण का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने हंस चौराहे से सूरजकुंड की ओर जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर लगने वाले चाट बाजार को शिफ्ट कराने की मांग उठाई। साथ ही छीपी टैंक बेगमबाग स्थित शिव चौक से चौरसिया नर्सिंग होम और सीएमसी होते हुए कॉलेज मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने की भी मांग की। जिलाधिकारी ने एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा को इस ओर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने शास्त्रीनगर सेक्टर-5 नई सड़क पर तिकोना पार्क को मॉडल पार्क बनवाने का निवेदन किया गया था। संबंधित अधिकारी ने बताया कि इस स्थल पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भीख मांगी जा रही है, कई बार वहां पर वाहन से चोरी की घटनाएं भी हो जाती है, जिस पर डीएम ने ऐसे बच्चों को रिहेबिलिटेशन सेंटर भेजने तथा डिवाइडर व सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
व्यापारियों ने पैंठ एरिया पुलिस चौकी से बेगमपुल शास्त्री मूर्ति तक यातायात को सुगम बनाने, अतिक्रमण मुक्त करने व लगभग 100 मीटर डिवाइडर निर्माण का भी निवेदन किया। डीएम ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवैध अतिक्रमण, शिव चौक छीपी टैंक चौराहे पर शौचालय बनवाने, अवैध कब्जा हटाने, नालों तथा शौचालयों की साफ-सफाई, मेडिकल थाने के स्थानांतरण जैसी समस्या पर डीएम ने नगर निगम और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, ज्वांइट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, एडीएम सिटी बृजेश सिंह के अलावा काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


व्यापार बंधु की बैठक की सूचना सात दिन पहले दें
मेरठ। रोडवेज चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यूपी के अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल ने मुख्य सचिव लखनऊ को पत्र लिखकर अवगत कराया कि डीएम की अध्यक्षता में होने वाली व्यापार बंधु की बैठक की सूचना एक दिन पूर्व दी जाती है। ऐसे में व्यवस्था बनाने में उद्यमियों को दिक्कत होती है। बैठक की सूचना कम से कम सात दिन पहले दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed