फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to remove the garbage dump in Sardhana; serious threat to drinking water safety

Meerut News: सरधना में कूड़ाघर हटाने की मांग, पेयजल सुरक्षा पर गंभीर खतरा

Wed, 28 Oct 2026 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove the garbage dump in Sardhana; serious threat to drinking water safety
- 15 दिन में डंपिंग साइट न हटाने पर एनजीटी जाने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील दौराला रोड स्थित नगर पालिका के कूड़ाघर को हटाने की मांग उठी है। आदर्श नगर निवासी दीपक निराला ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने घनी आबादी के बीच स्थित डंपिंग साइट से जनस्वास्थ्य और पर्यावरण को खतरा बताया है। निराला ने कूड़ाघर को 15 दिन के भीतर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा है। मांग पूरी न होने पर एनजीटी में जाने की चेतावनी भी दी गई है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि कूड़ाघर में नगर का कूड़ा एकत्र होता है। कूड़े की सड़न से दुर्गंध और हानिकारक गैसें निकलती हैं। हाल ही में कूड़ाघर में आग लगने की घटना भी हो चुकी है। दूषित तरल के जमीन में रिसाव से भूजल प्रदूषित होने की आशंका है। जल निगम मेरठ और नगर पालिका ने कूड़ाघर के बराबर में पेयजल का ओवरहेड टैंक बनाया है। इससे पूरे नगर में पेयजल आपूर्ति की जानी है। मुख्य पेयजल पाइपलाइन भी कूड़ाघर के नीचे और आसपास से गुजरती है।
विज्ञापन

कूड़े से दूषित तत्वों के पेयजल व्यवस्था तक पहुंचने की आशंका जताई है। इससे जांच और सुरक्षा के उपाय करने की मांग की गई है। कूड़ाघर से उठने वाली दुर्गंध और धुएं से आसपास की घनी आबादी परेशान है। दूषित भूजल और पेयजल से गंभीर बीमारियों का खतरा भी बताया गया है। मंडलायुक्त से कूड़ाघर को आबादी और पेयजल टैंक से दूर स्थानांतरित करने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की चेयरपर्सन सबीला बेगम ने शिकायत की जांच कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि पेयजल टैंक और पाइपलाइन की सुरक्षा पर जानकारी ली जाएगी। समस्या पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कूड़ाघर को दूसरी जगह स्थानांतरित करने पर भी उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed