फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to install a stone slab in the name of Chaudhary Raghuveer Narayan Singh Tyagi

चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी के नाम का शिलापट लगाने की मांग

Tue, 26 Aug 2025 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to install a stone slab in the name of Chaudhary Raghuveer Narayan Singh Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। त्यागी समाज के युवाओं ने मंगलवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने गांधी आश्रम चौराहे पर स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी चौक का शिलापट लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में असोड़ा रियासत के चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी और उनके परिवार का अविस्मरणीय योगदान रहा है। पूर्व महापौर मधु गुर्जर के कार्यकाल में गांधी आश्रम चौराहे का नाम चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी चौक रखा गया था। इसका शिलापट भी स्थापित हुआ था, लेकिन अब वह शिलापट हटा दिया गया है। गांधी आश्रम, कुमार हॉस्टल, त्यागी ब्राह्मण छात्रावास के लिए उन्होंने भूमि दान की और उनकी स्थापना में भी अहम भूमिका निभाई। महात्मा गांधी ने कई वक्तव्यों में उनके योगदान का उल्लेख किया। युवाओं ने गांधी आश्रम चौराहे पर उनके नाम का शिलापट स्थापित करने की मांग भी उठाई। महापौर ने कहा कि जल्दी ही गांधी आश्रम चौराहे पर चौधरी रघुवीर नारायण सिंह त्यागी चौक का शिलापट लगाया जाएगा। इस अवसर पर अक्षित त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी, गालवीय त्यागी, एडवोकेट मोहित त्यागी, हिमांशु त्यागी, विवेक त्यागी, विशांत त्यागी, भानू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed