फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to conduct survey of statues from Archeology Department

Meerut News: पुरातत्व विभाग से मूर्तियों का सर्वे कराने की मांग

Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to conduct survey of statues from Archeology Department
सहारनपुर। मंडी समिति रोड स्थित श्री गोटेश्वर महादेव मंदिर के कुएं में खुदाई के दौरान निकली देवी-देवताओं की मूर्तियों की पुरातत्व विभाग से सर्वे कराने की मांग की गई है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने सर्वे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को सिद्धपीठ बागशिवाला श्री गोटेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष अनिल त्यागी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित धींगड़ा सहित पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से डॉ. दिनेश चंद्र से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मंदिर 35 वर्ष से बंद पड़ा था। 11 दिसंबर 2020 को प्रशासन ने मंदिर खुलवाया था। तब से मंदिर में सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। रविवार को प्राचीन कुएं की खुदाई के दौरान शिवलिंग, मां पार्वती, श्री गणेश, श्री कार्तिकेय, श्री हनुमान भगवान की मूर्ति और शंख निकला था। शिवलिंग और शंख को छोड़कर अन्य मूर्तियां खंडित थीं। मूर्तियां 150 साल पुरानी प्रतीत हो रहीं हैं।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने इन मूर्तियों का पुरातत्व विभाग से सर्वे कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात मूर्तियों का सर्वे पुरातत्व विभाग द्वारा कराए जाने की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed