{"_id":"69739a121b10363b6c04f8d1","slug":"demand-to-close-illegal-pig-farming-farms-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111153-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध सूकर पालन फार्म बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध सूकर पालन फार्म बंद कराने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बा करनावल के मोहल्ला गडरिया स्थित मंगल बाजार के सामने धार्मिक रूप से संवेदनशील एवं घनी आबादी वाले क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित सूकर पालन फार्म को लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में नगरवासियों की ओर से उपजिलाधिकारी सरधना को ज्ञापन सौंपकर फार्म को तत्काल बंद कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की गई है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने ईओ करनावल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि मोहल्ले में सूकर पालन फार्म का संचालन नगर पंचायत नियमावली पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, स्वच्छता मानकों एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के विपरीत किया जा रहा है। घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में फार्म संचालित होने से क्षेत्र में दुर्गंध, गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। नगरवासियों का कहना है कि यह इलाका धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील है। यहां इस प्रकार की गतिविधियों से शांति भंग होने तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
आरोप है कि स्थानीय लोगों द्वारा कई बार आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद फार्म संचालक द्वारा समस्या की अनदेखी की जा रही है। इस दौरान सहजाद, अभिलाष, ऋषिपाल, अरुण, नदीम, प्रहलाद चौधरी मौजूद रहे।