फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to abolish the reservation system

Meerut News: आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग

Sat, 29 Aug 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Demand to abolish the reservation system
कस्बे के नेहरू पार्क में आरक्षण हटाने की मांग करते स्वर्ण समाज के युवा स्रोत संवाद
- आरक्षण के विरोध में सड़कों पर उतरे सवर्ण समाज के युवा, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और आरक्षण समाप्त करने की मांग अब गांव-कस्बों तक पहुंचने लगी है। शनिवार को ठाकुर समाज समेत अन्य सवर्ण समाज के सैकड़ों युवा आरक्षण के विरोध में नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। युवाओं ने आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर मवाना तहसील तक मार्च किया और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

कस्बे के नेहरू पार्क में ठाकुर समाज के साथ अन्य सवर्ण समाज के युवा एकत्रित हुए। यहां आरक्षण व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कहा कि आरक्षण का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए। हरी प्रताप सिंह ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही आरक्षण व्यवस्था के कारण सामान्य वर्ग के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नेहरू पार्क से सैकड़ों युवा एकजुट होकर मवाना तहसील पहुंचे। युवाओं ने तहसील परिसर में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने अथवा इसकी मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान ठाकुर अमरीश ने कहा कि शिक्षा और रोजगार में सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से आरक्षण व्यवस्था पर व्यापक स्तर पर विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान, कुलदीप चौहान, दिवाकर, ठाकुर अमनपाल सिंह, भीम सिंह, रानू चौहान समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। तहसील पहुंचने के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed