फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand raised for repair of cremation ground road and construction of boundary wall

Meerut News: श्मशान मार्ग की मरम्मत और चारदीवारी निर्माण की उठाई मांग

Sat, 18 Oct 2025 08:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 18 Oct 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for repair of cremation ground road and construction of boundary wall
सरधना। तहसील क संपूर्ण समाधान दिवस में श्री मुक्ति धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्मशान घाट से जुड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील में शनिवार को श्री मुक्ति धाम सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रार्थना देकर श्मशान घाट से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया कि सरधना-दौराला रोड से श्मशान स्थल तक जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ट्रस्ट ने मांग की कि इस मार्ग का समुचित भराव कराकर मरम्मत कराई जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायत पत्र में श्मशान स्थल की चारदीवारी और अन्य आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाने की मांग भी की गई है। जानकारी के अनुसार, इस शिकायत पर नगर पालिका से शासन द्वारा अनुमानित लागत मांगी गई थी, जो अब तक प्रेषित नहीं की गई है। ट्रस्ट ने प्रशासन से अनुरोध किया कि आवश्यक बजट प्रस्ताव जल्द से जल्द भेजा जाए, ताकि कार्य प्रारंभ हो सके। ज्ञापन देने के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मनमोहन त्यागी, मंगू प्रधान, नीरज गुप्ता, संदीप शर्मा, वीरेंद्र सैनी, बृजेश अग्रवाल, कमलेश पालीवाल, पवन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed